फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   pahale din dhaan khareed kendron par sannaata, siphar rahee bohanee

पहले दिन धान खरीद केंद्रों पर सन्नाटा, सिफर रही बोहनी

Sat, 02 Nov 2019 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
pahale din dhaan khareed kendron par sannaata, siphar rahee bohanee
\मंडी समिति में खुला सरकारी धान खरीद केंद्र। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में धान खरीद के लिए खोले गए 22 सरकारी केंद्रों पर पहले दिन सन्नाटा पसरा रहा। केंद्र बोहनी को तरस गए। केंद्र प्रभारी साजो सामान जुटाए किसानों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

जिले को 34,500 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। पहले दिन जिले में सभी 22 केंद्र खुले। केंद्र प्रभारी किसानों के आने का इंतजार करते रहे। कहीं भी बोहनी नहीं हुई। कुछ किसान केंद्र पर जानकारी करने जरूर पहुंचे। इन्होंने खरीद का भाव, भुगतान के दिन, बिक्री के दौरान लाने वाले कागजात की जानकारी की।
विज्ञापन

मंडी समिति के केंद्र निरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि पहले दिन खरीद नहीं हुई। किसान जानकारी लेकर चले गए। कुछ किसान धान की बानगी लेकर आए थे। धान में नमी अधिक थी। इन्हें सुखाकर लाने की सलाह दी गई। बताया गया कि इस बार भुगतान कानपुर से किया जाएगा। बैंक पासबुक के अलावा आधार कार्ड व अन्य कागजात में एक ही नाम, पता होना चाहिए। किसी तरह की कमी पर भुगतान में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं धान खरीद केंद्र के डिप्टी आरएमओ सर्वेंद्र सिंह का कहना है कि खरीद केंद्रों पर पहले दिन खरीद तो नहीं हुई, रिकार्ड व अन्य काम किए गए। पहला दिन होने से कोई किसान धान लेकर नहीं आया। धान में अभी नमी अधिक है। इससे किसान उसे सुखाने में लगे हैं। कुछ किसान रजिस्ट्रेशन का प्रयास कर रहे हैं। 10 नवंबर के बाद केंद्रों पर धान आने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed