फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   pahachaan patr na hone par nau vikalpon se daal sakenge vot

पहचान पत्र न होने पर नौ विकल्पों से डाल सकेंगे वोट

Tue, 24 Nov 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
pahachaan patr na hone par nau vikalpon se daal sakenge vot
कन्नौज। पहचान पत्र न होने से मतदाता शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में नौ विकल्पों में से कोई एक दिखाकर वोट कर सकेंगे। आयोग ने यह विकल्प जारी किए हैं।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत विनीत कटियार ने बताया कि आम चुनाव की तरह शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में मतदाता पहचान पत्र के अलावा नौ विकल्पों का प्रयोग कर सकेंगे। नौ विकल्पों में से कोई एक मतदेय स्थल पर दिखाने पर मतदान करने की अनुमित मिल जाएगी। मतदाता एक दिसंबर को शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में आधार कार्ड, पैनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि दिखाकर वोट दे सकेंगे।
ये प्रपत्र दिखाकर कर सकेंगे मतदान
-आधार कार्ड।
-पैनकार्ड।
-ड्राइविंग लाइसेंस।
-भारतीय पासपोर्ट।
-सरकारी व अर्द्धसरकारी, निजी संस्थान से जारी पहचान पत्र।
-सांसद, विधायक, एमएलसी सदस्यों से जारी पहचान पत्र।
-शैक्षिक संस्थान से जारी सेवा पहचान पत्र।
-विश्वविद्यालय से जारी उपाधि व डिप्लोमा का मूल प्रमाण पत्र।
-सक्षम अधिकारी से जारी दिव्यांग मूल प्रमाण पत्र।
चुनाव पर एक नजर
मतदान स्थल: 12
बूथ: 29
शिक्षक मतदाता: 1741
स्नातक मतदाता: 17227
एक बूथ पर मतदान कार्मिक: चार
पीठासीन अधिकारी: जिला स्तरीय अफसर
माइक्रो आब्जर्वर: 35
पर्यवेक्षक: दो
जोन: तीन
सेक्टर:12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed