फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   padosiyon kee harakaton se pareshaan yuvatee ne phaansee lagaakar dee jaan

पड़ोसियों की हरकतों से परेशान युवती ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 20 Apr 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
padosiyon kee harakaton se pareshaan yuvatee ne phaansee lagaakar dee jaan
गुरसहायगंज(कन्नौज)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। पिता ने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति, उसके दो भतीजों पर अश्लील हरकतें करने और एक युवती पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच 16 अप्रैल को मारपीट हुई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो-दो लोगों के खिलाफ एनसीआर भी दर्ज की थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती का 16 अप्रैल को पड़ोसी हरिमोहन से नाली के पानी के निकास को लेकर विवाद हो गया था। हरिमोहन ने भतीजे सुवेक, विवेक और भतीजी पूजा के साथ युवती को पीटकर घायल कर दिया था। पुलिस ने दोनों पक्ष के चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की थी।
विज्ञापन

रविवार रात करीब आठ बजे युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह पिता ने विवाद के बाद से पड़ोसियों पर छत से बेटी को देखकर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया। कहा कि इसी से तंग आकर बेटी ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी राजा दिनेश सिंह ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर हरिमोहन, सुवेक, विवेक और पूजा के खिलाफ अश्लील हरकतें करने और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों पक्षों के बीच 16 अप्रैल को नाली के पानी की निकासी को लेकर विवाद हुआ था। चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जांच के बाद आरोप सही पाए गए तो गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed