{"_id":"682a2bad19a2db7ba0060d17","slug":"paddy-seeds-will-be-available-at-50-subsidy-kannauj-news-c-214-1-knj1006-130433-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 50 फीसदी सब्सिडी पर मिलेगा धान का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 50 फीसदी सब्सिडी पर मिलेगा धान का बीज
विज्ञापन
कन्नौज। जिले के किसानों को वितरित करने के लिए धान का बीज मंगाया गया है। यह बीज किसानों को 50 फीसदी सब्सिडी पर दिया जाएगा। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किसानों को इसका लाभ मिलेगा। यह बीज किसानों को जमीन की उपलब्धता के आधार पर मिलेगा। किसानों को 20 मई के बाद धान का बीज वितरित किया जाएगा।
जिले में तीन प्रकार का धान का बीज आया है, जिसका वितरण किसानों को किया जाएगा। प्रमाणित मोटे धान के बीज की कीमत 44.80 रुपये प्रति किलोग्राम और महीन धान की कीमत 45.09 रुपये किलोग्राम है। बासमती 61.38 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से दिया जाएगा। इसी तरह आधारित मोटा 46.33, महीन 46.31, बासमती 63.50 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से धान का बीज मिलेगा। किसानों को 50 फीसदी तक सब्सिडी दी जाएगी।
बीज का वितरण ब्लाॅक स्तर पर कार्यालय से किया जाएगा। सभी गोदामों पर बीज पहुंच गया है। जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह ने बताया कि धान का बीज जिले में आ गया है और सरकारी गोदामों पर पहुंच गया है। किसान संबंधित ब्लाॅक क्षेत्र के गोदाम पर जाकर बीज ले सकते हैं। किसान अपने साथ आधार और खतौनी लेकर जरूर जाएं।
विज्ञापन
पिछले वर्ष 43,273 हेक्टेयर में हुई थी धान की रोपाई
कृषि विभाग के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2024-25 में 43,273 हेक्टेयर में धान की रोपाई हुई थी। 924 क्विंटल सामान्य और 2608 क्विंटल हाइब्रिड धान का बीज आया था। उत्पादकता 34.93 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के हिसाब से हुई थी। संकर बीज की सब्सिडी 15 दिन के पहुंच गई थी।
इस साल का अनुमानित है यह लक्ष्य
इस साल 38,933 हेक्टेयर में धान की रोपाई का अनुमानित लक्ष्य है। 39.24 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादकता हो सकती है। हालांकि पिछले वर्ष उत्पादकता कम थी। इस बार बढ़ी है। इस बार 3579 क्विंटल सामान्य बीज आ चुका है और तीन हजार क्विंटल संकर धान का बीज मई के अंत तक आएगा।