फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   PAC jawan given final farewell with military honours

Kannauj News: सैनिक सम्मान के साथ पीएसी जवान को अंतिम विदाई

Tue, 02 Dec 2025 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
PAC jawan given final farewell with military honours
हसेरन। बीमारी के चलते पीएसी जवान को इलाज के लिए लखनऊ के एसपीजीआई में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान सोमवार की रात जवान की मौत हो गई। मंगलवार को पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में सैनिक सम्मान के साथ जवान को अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन



हसेरन विकास खंड के गांव सर्फापुर निवासी विपिन कुमार साल (30) वर्ष 2019 में पीएसी में भर्ती हुए थे। सीतापुर जिले में तैनाती के दौरान वह किडनी की समस्या से ग्रसित हो गए। इलाज के लिए उन्हें लखनऊ के एसजी पीजीआई में भर्ती कराया गया था। एक दिसंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। विपिन कुमार के पिता वीरेंद्र सिंह के अलावा मां सुधा देवी, पत्नी स्नेहलता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

विपिन की असामयिक मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया कि पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके अभी बच्चे नहीं हैं। उधर, पीएसी जवान की मौत की सूचना पर पहुंचे सीओ सुरेश मलिक, सौरिख थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार, नादेमऊ चौकी इंचार्ज देवीसहाय वर्मा ने तिरंगा व पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed