फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   paalika karmiyon se jhadap, pulis se dhakka mukkee

पालिका कर्मियों से झड़प, पुलिस से धक्का मुक्की

Thu, 31 Dec 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
paalika karmiyon se jhadap, pulis se dhakka mukkee
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मौजूद पीएसी जवान। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर के मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए गुरुवार को नगर पालिका ने अभियान चलाया। जेसीबी से मुख्य मार्ग का फुटपाथ खाली करवाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदारों व पालिका कर्मियों में कई बार तीखी झड़प हुई। वहीं भीड़ ने पुलिसकर्मियों से धक्का मुक्की कर दी।
विज्ञापन

गुरुवार को ईओ सुरेंद्र कुमार केसरवानी के नेतृत्व में पालिका कर्मियों ने पुलिस बल के साथ कोतवाली से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की। भारी लाव-लश्कर के साथ पालिका की टीम को देखकर कई लोगों ने दुकानों के बाहर रखे तखत खुद ही हटा लिए। जहां दुकानों के बाहर तखत मिले, कर्मचारियों ने साथ चल रही ट्रैक्टर ट्राली में लाद लिया। नगर पालिका के इस अभियान से मुख्य मार्ग पर हड़कंप मच गया। पीपल चौराहे के आगे मुख्य मार्ग के किनारे फुटपाथ पर लगी लोहे की सीढ़ी को जेसीबी मशीन से हटा दिया गया। डाकघर तिराहे पर सभासद धर्मेंद्र दुबे शम्मी और दुकानदारों के बीच तीखी झड़प हुई। एसआई हरिओम गुप्ता व एसआई संजेश कुमार को बीच-बचाव करने आना पड़ा। भीड़ में पुलिस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की भी हुई। दुकानदारों ने नगर पालिका पर अतिक्रमण अभियान में भेदभाव करने का आरोप लगाया। मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने तक पालिका का अभियान चला।
विज्ञापन

बड़ी तादाद में पुलिस व पीएसी देख सहमे लोग
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर पालिका की टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस व पीएसी बल मौजूद रहा। इससे नगर के लोग सहम गए। गुरुवार को साप्ताहिक बंदी होने के कारण दुकानदार दुकानों को बंद कर पालिका के इस अभियान को देखने के लिए मुख्य मार्ग पर चल रहे थे। इससे जेसीबी मशीन के आसपास भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बातचीत के बाद चलेगा अभियान
अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र केसरवानी ने बताया कि अभियान से काफी हद तक मुख्य मार्ग का अतिक्रमण साफ हो गया। अब अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के निर्देश मिले तो पालिका इसे फिर से शुरू करेगी। उन्होंने दुकानदारों को चेताया कि नगर पालिका की नाली के बाहर का अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब अतिक्रमण हटाने के साथ दुकानदारों से जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।
नहीं हटवाया गया स्थायी अतिक्रमण
अभियान के दौरान कई जगह स्थायी अतिक्रमण मिला। इसे पालिका कर्मियों ने छोड़ दिया। यह देख दुकानदारों ने नगर पालिका पर भेदभावपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाना शुरू कर दिया। कई जगह इस बात को लेकर दुकानदार व पालिका प्रशासन आमने सामने हो गया। साथ चल रहे पुलिस कर्मियों ने बीच में पड़कर मामला शांत कराया।
नगर पालिका के ट्रैक्टर से क्षतिग्रस्त हुई कार
अभियान के लिए नगर पालिका का टै्रक्टर कोतवाली जा रहा था। सब्जी मंडी के पास टै्रक्टर की चपेट में आने से भाजपा नेत्री साधना दुबे के बेटे की कार क्षतिग्रस्त हो गई। ईओ ने कार की मरम्मत कराने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अड़े सफाई कर्मी
अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका के सफाई कर्मियों को भी कोतवाली बुलाया गया था। इन्होंने सफाई कर्मी के साथ मारपीट की घटना का मुकदमा दर्ज न होने तक अभियान में शामिल होने से इनकार कर दिया। एसआई हरिओम गुप्ता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा पंजीकृत करवाकर पीड़ित सफाई कर्मी को मेडिकल के लिए सौ शय्या अस्पताल भिजवाया। इसके बाद सफाई कर्मी अभियान में शामिल हुए।

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जाम में फंसी एंबुलेंस
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मुख्य मार्ग पर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। इससे जाम की नौबत बन गई। पीपल चौराहे के पास मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस जाम में फंस गई। एंबुलेंस को जाम में फंसा देख साथ चल रहा पुलिस बल तुरंत हरकत में आया। भीड़ को तितर बितर कर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई गई। इसके बाद एंबुलेंस निकल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed