फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Outcries erupt upon the discovery of an MCA student's body.

Kannauj News: एमसीए छात्र का शव देख मची चीत्कार

Sat, 17 Oct 2026 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Outcries erupt upon the discovery of an MCA student's body.
सौरिख। नोएडा में एमसीए की पढ़ाई कर रहे आंबेडकर नगर के छात्र का शव शुक्रवार शाम घर पहुंचा। बेटे का शव देखते ही मां आरती और पिता अशोक कुमार शाक्य का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे नगरवासियों की आंखें भी नम हो गईं। गमगीन माहौल में नगरिया महादेव के पास शमशान घाट पर निशांत का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


सौरिख के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी अशोक कुमार शाक्य का पुत्र निशांत (21) नोएडा स्थित गलगोटिया विश्वविद्यालय में एमसीए प्रथम वर्ष का छात्र था और हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार सुबह उसके कमरे में पंखे के हुक से रस्सी के सहारे शव लटका मिला था। छात्र की मौत का कारण स्पष्ट न होने पर पुलिस ने कमरे से मोबाइल और लैपटॉप भी कब्जे में ले लिया हैं। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शुक्रवार को शव घर लाया गया। परिजनों के अनुसार अशोक कुमार परिवार के भरण पोषण के लिए कंप्यूटर की दुकान का संचालन करते हैं। निशांत की मौत से छोटी बहन रिमी और भाई देव भी गहरे सदमे में हैं। अंतिम संस्कार के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मंजेश पाल, रामकुमार शाक्य, बृजेश शाक्य, सोनू गुप्ता, सभासद जीवन मिश्रा, संतोष प्रजापति, राघव दुबे, दीपू गुप्ता, फार्मासिस्ट घनश्याम कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed