{"_id":"5f85f8a58ebc3edc2069e4c6","slug":"other-kannauj-news-knp5883165152","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व ब्लाक प्रमुख की पत्नी को कोतवाल से जान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व ब्लाक प्रमुख की पत्नी को कोतवाल से जान का खतरा
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से पैसे लेकर मुकदमा दर्ज करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
छिबरामऊ। पूर्व ब्लाक प्रमुख अवधेश कुमार की पत्नी सोनी ने कोतवाल से अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने कोतवाल पर दूसरे पक्ष से पैसे लेकर मुकदमा दर्ज करने का आरोप भी लगाया है। एसपी को पत्र भेजकर अपनी सुरक्षा की मांग की है।
ग्राम रामपुर बैजू निवासी सोनी ने बताया कि आठ अक्तूबर को आवास पर कब्जे के विरोध में तहसील परिसर में धरना दिया था। अधिकारियों के हस्तक्षेप पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। इस पर कोतवाल रंजिश मानने लगे। मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने को लिए कोतवाल ने दूसरे से पैसे लेकर पति व उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। कहा कि अगर सुनवाई न हुई तो तहसील परिसर में फिर धरना देंगी। कोतवाल शैलेंद्र मिश्रा ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। कहा कि तहरीर के आधार पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख व उनकी पत्नी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।