{"_id":"5f85f7df8ebc3e9bff7e12c1","slug":"other-kannauj-news-knp5883148154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
एक्सईएन विद्युत कार्यालय पर बढ़नपुर बीरहार गांव के किसान। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। बिजली न मिलने और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान किसानों ने मंगलवार को तहसील में धरना दिया और सांसद से भी मिले। किसानों ने बताया कि बिजली के अभाव में सिंचाई नहीं कर पाए, इससे मक्का की फसल खराब हो गई थी अब धान की फसल भी सूख रही है। सांसद और एक्सईएन ने चार दिन में समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
तिर्वा तहसील क्षेत्र के बढ़नपुर वीरहार गांव के किसान राकेश तिवारी की अगुवाई में किसान पंकज यादव, दिनेश यादव, बल्लू यादव और सुभाष चंद्र ने पहले तहसील में धरना दिया। वहां सुनवाई न हुई तो सांसद सुब्रत पाठक के आवास पहुंच गए। किसान अमर सिंह राठौर ने बताया कि दो माह से शिकायत कर रहे हैं लेकिन समाधान नहीं किया गया।
बढ़नपुर वीरहार गांव के किसान उमेश तिवारी ने बताया कि बिजली न होने से नलकूप नहीं चल पा रहे हैं, इससे धान फसल सूख गई है। किसान हरिनारायन ने बताया कि बिजली समस्या तो है ही माइनर में पानी भी नहीं आ रहा है। किसान निर्मल कुमार ने बताया कि चार घंटे ही बिजली मिल रही है, उस पर भी वोल्टेज कम रहता है।
विज्ञापन
सांसद ने एक्सईएन से बात कर जल्द व्यवस्था सुधार के लिए कहा। इसके बाद किसान अधीक्षण अभियंता जीपी यादव से उनके कार्यालय में जाकर मिले। अधीक्षण अभियंता और एक्सईएन विद्युत शादाब अहमद ने किसानों को चार दिन में बेहतर आपूर्ति का आश्वासन दिया।