{"_id":"5f81f6ca8ebc3e9b7965a704","slug":"other-kannauj-news-knp587725545","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकता न फैले इसलिए मीडिया कर्मियों पर लगी थी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजकता न फैले इसलिए मीडिया कर्मियों पर लगी थी रोक
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता डा. मनोज मिश्रा का नगर में स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ (कन्नौज)। हाथरस कांड में राजनीतिक रोटियां सेकीं जा रही थीं। विपक्षी नेताओं के साथ कुछ मीडियाकर्मी उनके एजेंट के रूप में काम कर रहे थे। वह अराजकता फैलाने की कोशिश में थे, इसलिए हाथरस जाने पर मीडिया पर रोक लगाई गई थी। ये बात भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा. मनोज मिश्र ने शनिवार शाम मीडिया से बात में कही।
निजी कार्य से नगर आए डा. मनोज मिश्र ने हिमांक त्रिपाठी के आवास पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने मीडियाकर्मियों के साथ न बदसलूकी की और न ही अभद्रता। यह सरकार को बदनाम करने के लिए सोची समझी साजिश थी।
इसके साथ उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद अपराध व भ्रष्टाचार न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया हैं। संगठित अपराध पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। वार्ता के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता, संजीव चौहान, आशीष वर्मा, अमित शर्मा, प्रभात मिश्रा, संजीव शुक्ला, राजेश कुमार शर्मा, सत्यम मिश्रा मौजूद रहे।