{"_id":"5f81f4ba8ebc3e9bbe7131f4","slug":"other-kannauj-news-knp5877221160","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरजेंसी वार्ड में जमीन पर आधे घंटे तड़पता रहा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरजेंसी वार्ड में जमीन पर आधे घंटे तड़पता रहा घायल
विज्ञापन
सौ शैय्या अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जमीन पर तड़पता घायल। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ (कन्नौज)। नशेबाजी के झगड़े में घायल युवक सौ शय्या अस्पताल की इमरजेंसी में आधे घंटे तक जमीन पर पड़ा रहा। स्वास्थ्यकर्मी नशेड़ी बता उसकी अनदेखी करते रहे। एक सफाईकर्मी ने उसे बेड पर लिटाया, तब इलाज किया गया।
क्षेत्र के करनौली गांव निवासी देवू ठाकुर व बेवर, मैनपुरी निवासी तरुण चौहान में नशे में मारपीट हो गई थी। मारपीट में दोनों को चोटें आईं। सूचना पर करनौली चौकी ने उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए सौ शय्या अस्पताल भेजा। अस्पताल में घायल देवू ठाकुर आधे घंटे तक जमीन पर पड़ा रहा।
स्वास्थ्य कर्मी भी उसे शराबी बताकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते रहे। आधे घंटे बाद एक सफाई कर्मी ने उसे बेड पर लिटा दिया। मेडिकल के बाद घायल को कोतवाली भेज दिया गया। सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो जांच कराकर जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिसकर्मी घायल को ले गए थे। अस्पताल में जमीन पर पड़े होने की जानकारी नहीं है।