फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या

Fri, 09 Oct 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
other
शव पर रोते बिलखते परिजन व सगे संबंधी। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। छह महीने पहले छेड़छाड़ का विरोध करने पर हुई रंजिश में गुरुवार शाम को तहसीपुर गांव में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह खेत में शव पड़ा मिलने पर परिजनों ने गांव के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के तहसीपुर निवासी चंद्रकिशोर उर्फ चन्नू (22) पुत्र राधेश्याम राजपूत खेती और मजदूरी करता था। छह महीने पहले रिश्तेदार से छेड़छाड़ का विरोध करने पर चंद्रपाल का पड़ोसियों से विवाद हो गया था। उसी रंजिश में दो दिन पहले फिर मारपीट हुई तो पुलिस ने दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई की थी। एक जनप्रतिनिधि के भाई के हस्तक्षेप पर समझौता हो गया था।
विज्ञापन

गुरुवार शाम करीब सात बजे चंद्रकिशोर नित्यक्रिया के लिए घर से निकला था। कई घंटे बाद भी न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। खोजबीन करने पर उसका कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों को काली नदी किनारे ब्रजराम वर्मा के खेत में चंद्रकिशोर का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर परिवार के लोगों के अलावा एएसपी विनोद कुमार, सीओ सिटी शिव प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक विकास राय और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के अलावा ग्रामीणों से भी जानकारी ली। सदर कोतवाली विकास राय ने बताया चंद्रकिशोर के सीने में गोली लगी थी। भाई मंजीत राजपूत ने गांव के बबलू उर्फ प्रेम सिंह, शिवम, नीलेश और रामकुमार के खिलाफ रंजिश में हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दो नामजद समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है। बबलू व रामकुमार की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed