{"_id":"5f7e08978ebc3e1a27222daa","slug":"other-kannauj-news-knp5871269135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलाने में नौ किसानों पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली जलाने में नौ किसानों पर जुर्माना
विज्ञापन
कन्नौज। पराली जलाने पर नौ किसानों पर 2500-2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही ऐसे किसानों को विभाग से संचालित योजना से दूर रखने को कह दिया गया है।
कोर्ट ने पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए पराली जलाने की घटनाएं शून्य पर लाने पर आदेश दिए थे। इसके बाद भी पराली जलाने की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। सदर तहसील में अलग-अलग स्थानों पर नौ पराली जलाने की घटनाएं सामने आई हैं।
इसमें सतौरा के नेत्रपाल, अमित कुमार, आलोक कुमार, लाल सिंह, सकरीखुर्द के अनार सिंह व अनुराग कटियार, जेवां के शिव बालक व गूरा के वीरभान व रामप्रकाश पर पराली जलाने पर 2500-2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह ने बताया पराली जलाने पर नौ किसानों पर पर्यावरण क्षतिपूर्ति क्षतिकर के तहत कार्रवाई हुई है। पराली न जलाने के लिए लगातार किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी किसान मानने को तैयार नहीं हैं।