फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

दीनदयाल के बातए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया

Sat, 26 Sep 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
other
दीन दयाल के चित्र पर माल्यार्पण करते सांसद। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। भाजपाइयों ने अलग अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर एकात्मवाद के प्रणेतास्रोत पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। इस दौरान उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

सांसद सुब्रत पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने कई बूथों पर दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सांसद ने बताया कि सभी बूथों पर जयंती मनाई गई। उन्होंने कहा कि दीनदयाल का मानना था कि लोकतंत्र न बहुमत का शासन है, ना अल्पमत का, वह जनता की सामान्य इच्छा का शासन है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल ने भी विचार रखे। नगरपालिका परिषद में अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ। सभासद नंन्दन पाठक, अजय दुबे, शैलू मिश्रा और मोहन मौजूद रहे।
विज्ञापन

हसेरन प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम हुसैन नगर में हुए कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विपक्षी दल किसानों, नौजवानों व व्यापारियों को बरगला रहे हैं। भाजपाई घर-घर जाकर कृषि बिल समेत सरकार के विकास कार्यों को लोगों को बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह ग्राम किसई जगदीशपुर और कांकरकुई में हुए कार्यक्रम में भाजपा नेता नंदलाल बाथम ने कहा कि कृषि विधेयक को लेकर सपा व अन्य विपक्षी दल किसानों को गुमराह कर रहे हैं। विधेयक के लागू होने के बाद किसान अपनी उपज को मन मुताबिक दामों पर बेच कर व्यापारियों की तरह लाभ सकेंगे। किसानों की भूमि की न तो बिक्री हो सकेगी और न ही कोई गिरवी रख सकेगा। मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया, बूथ अध्यक्ष राम, जितेंद्र सिंह बैस, रतन सिंह, नीलेश सिंह, गजेंद्र सिंह, शत्रुघ्न सिंह, इंद्रभान सिंह, विजय सिंह, महेंद्र सिंह, मुन्नू, अनीश चौहान, गोलू कश्यप आदि शामिल रहे।

छिबरामऊ के मोहल्ला ऊंचा बिरतिया स्थित बरात घर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इसमें पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने कहा कि उपाध्याय महान चिंतक व कुशल पथ प्रदर्शक थे। उन्होेंने हमेशा गरीब, पिछड़े व वंचित समाज के लिए संघर्ष किया। सभासद अतुल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अरवेश पाल, अमित तिवारी, आशुतोष चतुर्वेदी, विवेक दुबे मौजूद रहे। इसी तरह मोहल्ला बजरिया में हुए कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता, शैलेंद्र सिंह गौर, आशुतोष दुबे, अमित तिवारी, हर्षित तिवारी, श्यामू ठाकुर व शिवम राजपूत और भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुमन पाराशर की अगुवाई में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. रजनीश दुबे, डा. शैलकुमार पाराशर, अंजुल दुबे, गोपाल दुबे, शिवम तिवारी, शिब्बू दुबे ने उपाध्याय को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed