{"_id":"5f6264f08ebc3edc24492245","slug":"other-kannauj-news-knp5830662160","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला व़ृद्धा का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में मिला व़ृद्धा का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालग्राम (कन्नौज)। थाना क्षेत्र के तिसौली में बेची गई जमीन के रुपये लेने पड़ोसी गांव गए वृद्ध का शव संदिग्ध हालात में खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया।
तिसौली गांव निवासी अविवाहित बलवीर सिंह (65) पुत्र पुत्तूलाल भाई अहिबरन सिंह और भतीजे निर्दोष सिंह के साथ रहता था। मंगलवार शाम बलवीर का शव संदिग्ध हालात में खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। भाई और भतीजे ने पड़ोसी गांव लक्ष्मणपुर के कुछ लोगों पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया।
निर्दोष ने बताया कि चाचा बलवीर ने दो साल पहले तीन बीघा खेत लक्ष्मणपुर के एक व्यक्ति को बेचा था।
मंगलवार सुबह दस बजे जमीन बेचने के बकाया चार लाख रुपये लेने लक्ष्मणपुर गए थे। आरोप लगाया कि वहां खाने में जहर खिलाकर उनकी हत्या कर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि रुपये के लेनदेन को लेकर परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने के कारण विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।