{"_id":"5f6263918ebc3ebd652b7f13","slug":"other-kannauj-news-knp5830653164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से सफाईकर्मी की मौत, 29 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से सफाईकर्मी की मौत, 29 पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। कोरोना से एक सफाई कर्मचारी की मौत हो गई और कलक्ट्रेट कर्मी समेत 29 लोग पॉजिटिव निकले। इसके साथ ही जिले में मरीजों की संख्या 2111 पहुंच गई है। इसमें 1803 ठीक हो चुके हैं और 286 का उपचार चल रहा है। अभी तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है।
तिर्वा ब्लॉक के नौरंगपुर नगरिया निवासी 46 वर्षीय सफाईकर्मी गोकुल पुत्र भजन सिंह को पेटदर्द होने पर 7 सितंबर को परिजनों ने तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। 10 सितंबर को हुई जांच में वह पॉजिटिव निकला तो कोरोनो वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
बुधवार को युवक ने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डा.दिलीप सिंह ने बताया कोरोना पॉजिटिव शख्स की मौत हो गई। उसके फेफड़ों व किडनी में भी दिक्कत थी। मृतक के सभी परिजनों की जांच दोबारा कराई जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा कलक्ट्रेट कर्मी समेत 29 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें कन्नौज ब्लाक के नौ, छिबरामऊ के चार, सौरिख के तीन, उमर्दा के छह, गुगरापुर के तीन, हसेरन और जलालाबाद के दो-दो लोग शामिल हैं। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि बीडीओ उमर्दा की बेटी, थाना सौरिख के सिपाही, मेडिकल कालेज कर्मचारी, जिला अस्पताल की महिला चिकित्सक व एक कर्मचारी भी पॉजिटिव आया है। पीएचसी हसेरन और सीएचसी गुरसहायगंज में भी एक कर्मचारी संक्रमित है।
कलक्ट्रेट से फरियादियों को लौटाया
कन्नौज। कलक्ट्रेट के एक कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बुधवार को कलक्ट्रेट एक दिन के लिए बंद कर दिया गया। शिकायत लेकर पहुंचे फरियादियों को प्रवेश नहीं दिया गया। होमगार्ड ने उनको गेट से ही लौटा दिया। डीएम राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को निर्धारित समय पर कलक्ट्रेट खुलेगा।