{"_id":"5f6264408ebc3ebd661dc1b2","slug":"other-kannauj-news-knp5830651107","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में खड़े कंटेनर से दरोगा ने बेच डाले पार्ट्स और टायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में खड़े कंटेनर से दरोगा ने बेच डाले पार्ट्स और टायर
विज्ञापन
हादसे के दिन चौकी में ट्रैक्टर ट्राली पर रखे टायर।
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। मार्च महीने में हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद जब्त कर छिबरामऊ कोतवाली में खड़े किए गए कंटेनर के पहिये और पार्ट्स बेच दिए, एतराज जताने पर कंटेनर मालिक को झूठे मुकदमे फंसने की धमकी दी। हरियाणा निवासी कंटेनर मालिक की शिकायत पर एसपी ने सीओ छिबरामऊ को जांच सौंपी है।
हरियाणा प्रदेश के फरीदाबाद संजय कालोनी निवासी ट्रांसपोर्टर संदीप कुमार ने एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें उन्होंने बताया कि आठ मार्च 2020 को छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में कंटेनर और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई थी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया था। छिबरामऊ मंडी चौकी में कंटेनर के दो टायर और अन्य सामान दरोगा ने रखवा दिया था। प्रदीप के अनुसार ट्रैक्टर में रखे टायर की फोटो उन्होंने खींच ली थी। इसके बाद लॉकडाउन हो गया था। 27 अगस्त को वह मंडी चौकी पहुंचे तो कंटेनर से दो बैटरी, डीजल टैंक, इंजन के कई पार्ट्स गायब थे। चौकी में रखे गए कंटनेर के टायर, एक्सल भी नहीं मिले।
ट्रांसपोर्टर ने आरोप लगाया कि दरोगा ने करीब तीन लाख के पार्ट्स बेच दिए हैं। शिकायत पर करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। संदीप ने मुख्यमंत्री, डीजीपी को ऑनलाइन शिकायत करने के अलावा एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह को भी प्रार्थनापत्र दिया है। ट्रांसपोर्टर ने बताया कि अधिकारियों से शिकायत के बाद दरोगा दूसरे टायर देकर मामला निपटाने की बात कह रहा है। एसपी ने बताया कि सीओ छिबरामऊ को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।