{"_id":"5f5e67668ebc3e984c6775c3","slug":"other-kannauj-news-knp582482594","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालिंदी से तीन कानपुर, 71 यात्री गए दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालिंदी से तीन कानपुर, 71 यात्री गए दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : CHIBRAMAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। कोरोना महामारी के कारण पांच माह 18 दिन बाद अप और डाउन कालिंदी एक्सप्रेस जिले में पहुंची। कन्नौज स्टेशन से सुबह तीन यात्री कानपुर और शाम को 71 दिल्ली रवाना हुए। सामाजिक दूरी के साथ स्टेशन पर यात्रियों को उतारा और ट्रेन पर चढ़ाया गया। ट्रेन जाने के बाद स्टेशन से सैनिटाइज भी कराया गया।
दिल्ली से चलकर कानपुर जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस निर्धारित समय 8:47 बजे पर कन्नौज स्टेशन पहुंची। दिल्ली से आए 14 यात्री स्टेशन पर उतरे और तीन यात्री कानपुर के लिए रवाना हुए। कानपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन निर्धारित समय छह: 59 बजे से 22 मिनट देरी से 7: 21 बजे कन्नौज स्टेशन पर पहुंची। जानकारी के अभाव में कुछ लोग जनरल टिकट लेने के लिए स्टेशन पहुंचे। सभी को लौटा दिया गया। कहा गया कि बिना आरक्षण टिकट कोई भी ट्रेन में सफर नहीं कर सकेगा।
शहर के यात्री मकरंदनगर निवासी अविरल कटियार ने बताया कि तीन दिन पहले ट्रेन चलने की जानकारी हुई तो रिजर्वेशन करा लिया। बताया कि कानपुर परीक्षा देने जा रहे हैं। स्टेशन अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि रोजाना कालिंदी एक्सप्रेस का संचालन होगा। सिर्फ रिजर्वेशन कराने वाले लोगों को ही द्वितीय और स्लीपर कोच में सफर करने की अनुमति दी जा रही है।