{"_id":"5f5d0f7d8ebc3e57a673f30d","slug":"other-kannauj-news-knp58230280","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के सिर पर भाई ने किया खुरपी से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक के सिर पर भाई ने किया खुरपी से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ (कन्नौज)। क्षेत्र के ग्राम खुबरियापुर में खेत में काम कर रहे युवक के सिर पर उसके भाई ने खुरपी से हमला कर दिया। युवक को गंभीर हालत में सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खुबरियापुर निवासी चंद्रभान पुत्र अमर सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह वह अपने खेत पर काम कर रहा था। तभी उसका बड़ा भाई किशनपाल, बेटे सत्यभान व सूरज आकर मेड़ काटने की बात कहकर गालीगलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो भाई ने उसके सिर पर खुरपी से हमला कर दिया।
वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोरगुल सुनकर जब आसपास के लोग आ गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने घायल चंद्रभान को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।