फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

हादसे में अर्दली की मौत, डिप्टी डायरेक्टर घायल

Sat, 12 Sep 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
other
तिर्वा (कन्नौज)। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार को फगुआ भट्टा गांव के पास कार पलटने से आगरा मंडल के पंचायती राज विभाग के डिप्टी डायरेक्टर, उनका चालक घायल हो गए और अर्दली की मौत हो गई। घायलों को मेडिकल कालेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। डिप्टी डायरेक्टर विभागीय बैठक में शामिल होने लखनऊ जा रहे थे।
विज्ञापन

आगरा मंडल के डिप्टी डायरेक्टर परवेज आलम (42) पुत्र अख्तर विभागीय बैठक में लखनऊ जा रहे थे। उनके साथअर्दली उदय कुमार (35) पुत्र विशंभर निवासी भटाई मढ़पुरा आगरा भी था। कार करन (35) पुत्र रामबाबू निवासी शास्त्रीनगर चंदारी चला रहा था। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तिर्वा कोतवाली के फगुआ भट्टा गांव के पास दोपहर लगभग डेढ़ बजे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया गया, जहां अर्दली उदय कुमार की मौत हो गई। डिप्टी डायरेक्टर और चालक को लखनऊ रेफर कर दिया गया। तिर्वा एसडीएम जयकरन सिंह और जिला पंचायतराज अधिकारी जितेंद्र मिश्र ने मौके पर जाकर हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढे में भरा पानी बना हादसे की वजह
मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाए गए कार चालक करन सिंह ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर बारिश का पानी भरा था। ओवरटेक कर रही एक कार के पहिये से पानी उछलकर उनकी कार के शीशे पर आ गया। इससे उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed