{"_id":"5f513b418ebc3e547d1db58f","slug":"other-kannauj-news-knp580553255","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज न मिलने पर फोन पर पत्नी को दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज न मिलने पर फोन पर पत्नी को दिया तलाक
विज्ञापन
कन्नौज। दहेज न मिलने पर ससुरालियों ने नव विवाहित को पीटकर घर से निकला दिया। इसके बाद पति ने फोन कर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने सदर कोतवाली में पति समेत सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज की है।
सदर कोतवाली के गांव सैय्यपुर में रहने वाली 20 वर्षीय फातिमा बेगम का 21 मार्च 2020 को मड़हारपुर महफूज के साथ निकाह हुआ था। फातिमा बेगम ने बताया कि निकाह के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज में 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे।
मांग पूरी न होने पर 15 अगस्त को मारपीट कर पति ने सास और ससुर के साथ मारपीट कर घर निकाल दिया था। इसके बाद किसी तरह परिवार के लोगों ने 50 हजार रुपये जमाकर ससुरालियों को दे दिए। इसके बाद पति दहेज में कार की मांग करने लगा। विरोध करने पर बुधवार शाम पति ने फोन कर उसे तीन तलाक दे दिया। गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने फातिमा की तहरीर पर पति महफूज समेत सास और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल विकास राय ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।