फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

किसान को अगवा कर स्टांप पर दस्तखत करवाए

Wed, 19 Aug 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
other
एसपी कार्यालय में धरने पर बैठा पीडित परिवार। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। किसान को रास्ते से अगवा कर कोतवाली के सिपाही के मदद से दो लोगों ने दो स्टांप पर दस्तखत करा लिए। उसमें पांच लाख रुपये का कर्ज लेने की बात लिखी थी। शिकायत लेकर गए किसान को कोतवाल ने भगा दिया तो वह परिवार के साथ एसपी कार्यालय पर धरने पर बैठ गया। एसपी ने कोतवाली को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ठठिया थानाक्षेत्र के गांव महसईया निवासी किसान पन्नालाल मंगलवार को दिव्यांग पत्नी और बच्चों के साथ एसपी कार्यालय पर धरने पर बैठ गया। उसने बताया कि 20 जुलाई 2020 को बहन के घर जा रहा था। पाल चौराहा के पास से दो लोगों ने उसे उठा लिया और कोतवाली में एक सिपाही के पास ले गए। वहां से उसे कोर्ट ले गए। कोर्ट बंद होने पर परिसर के एक कमरे में ले जाकर दो स्टांप पेपर पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करा लिए। स्टांप में पांच लाख रुपये उधार लेने की बात लिखी थी।
विज्ञापन

किसान का आरोप है कि शिकायत करने कोतवाली गया लेकिन कोतवाल ने डांटकर भगा दिया। किसान के धरने पर बैठने पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सदर कोतवाल विकास राय को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed