फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

सीजेएम के गनर समेत 27 नए कोरोना मरीज मिले

Fri, 14 Aug 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
other
कन्नौज। जिले में गुरुवार को सीजेएम के गनर समेत 27 नए कोरोना मरीज मिले हैं। अब संक्रमितों की संख्या 1235 हो गई है। इलाज के बाद 954 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। कोविड अस्पताल में 273 मरीजों का इलाज शुरू है। वहीं कोरोना की चपेट में आकर अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। जिले के 92 हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस व प्रशासन कड़ी निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में सीजेएम के 30 वर्षीय गनर की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खड़िनी में 45 वर्षीय महिला, सराय प्रयाग में 33 वर्षीय युवक, 48 वर्षीय व्यक्ति, 16 वर्षीय किशोरी, 40 वर्षीय युवक, 26 वर्षीय युवती, 48 वर्षीय व्यक्ति, बरियारपुर्वा ठठिया में 30 वर्षीय युवक, जामा मस्जिद कन्नौज निवासी 30 वर्षीय युवती, कुसुमखोर में 17 वर्षीय बालक, गूंजेपुर अरौल कानपुर निवासी 25 वर्षीय युवक, अमरापुर में आठ वर्षीय
विज्ञापन

बालक, चिंतामऊ गजना कानपुर नगर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस लाइन निवासी 46 वर्षीय ट्रैफिक पुलिस सिपाही, एसपीएम छिबरामऊ में 41 वर्षीय व्यक्ति, बरुआ सबलपुर में 25 वर्षीय युवक, ठठिया निवासी 20 वर्षीय, 40 वर्षीय व्यक्ति, 28 वर्षीय युवक, गांधीनगर में 40 वर्षीय युवक, छिबरामऊ में 32 वर्षीय युवक, शहर के मोहल्ला चौहट्टा में 66 वर्षीय वृद्ध, मंडी बाजार तिर्वा में 56 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय युवक, नगर पालिका गुरसहायगंज में 40 वर्षीय युवक और 13 वर्षीय किशोर की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय दो दिन के लिए हुआ बंद
कन्नौज। जनपद न्यायालय में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के गनर की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद प्रभारी जनपद न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव ने न्यायालय परिसर को सैनिटाइज करने के लिए दो दिन 13 व 14 अगस्त को बंद करने का आदेश दिया। दोनों तिथियों में तय सिविल व फौजदारी पत्रावलियों में अब सामान्य तिथि 15 सितंबर कर दी गई है। बाह्य न्यायालय छिबरामऊ व पुरानी कचहरी परिसर स्थित किशोर न्याय बोर्ड अपने नियत समय पर खुलेंगे। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिन कुमार दीक्षित ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय व स्थायी लोक अदालत भी नवीन परिसर में स्थित होने के कारण बंद रहेंगे।
आइसोलेशन से कोरोना मरीज लापता
- मंगलवार की शाम को कराया गया भर्ती
- कालेज प्रशासन ने पुलिस को दी सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
तिर्वा। मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना मरीज सुरक्षाकर्मियों धता बताकर भाग निकला। पता चलने पर कालेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। कालेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी है।

याकूतनगर कन्नौज निवासी 30 वर्षीय युवक ने कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे 11 अगस्त को मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। 12 घंटे वार्ड में भर्ती रहने के बाद वह सुरक्षाकर्मियों को धता बताकर लापता हो गया। वार्ड में कोरोना मरीज न मिलने पर हड़कंप मच गया। पुलिस को जानकारी देने के 24 घंटे बाद भी कोरोना पीडित मरीज नहीं मिल सका है। कोतवाल इंद्रपाल सरोज ने बताया कि कोरोना मरीज सदर कोतवाली क्षेत्र का है। मरीज की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed