{"_id":"5f1b2ad88ebc3e9fa8338616","slug":"other-kannauj-news-knp5730937187","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय के लिए होमगार्ड काट रहा थाने के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय के लिए होमगार्ड काट रहा थाने के चक्कर
विज्ञापन
छिबरामऊ। जमीन के विवाद में कोर्ट से स्टे आर्डर होने के बावजूद दूसरा पक्ष खेत में धान की रोपाई करवा रहा है। होमगार्ड ने कोतवाली में शिकायत की लेकिन उसने सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार को उसने सीओ से गुहार लगाई। उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में राजस्व अधिकारियों से पैमाइश कराने का आश्वासन दिया है।
हमीरपुर गांव निवासी होमगार्ड शिवशंकर ने बताया कि निगोह खास में उसकी जमीन है। इसका मुकदमा एसडीएम न्यायालय और मंडलायुक्त न्यायालय में विचाराधीन है। खेतों की ओर जाते समय कृपाशंकर को घेर लिया, हवाई फायरिंग कर खेत न जाने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मुकदमा विचाराधीन होने के बाद भी दूसरा पक्ष खेत में धान की रोपाई कर रहा है। पुलिस से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं की गई।
शुक्रवार को होमगार्ड ने सीओ शिवकुमार थापा से गुहार लगाई है। सीओ ने बताया कि मामला राजस्व का है और न्यायालय में विचाराधीन है। लेखपाल व पुलिस टीम की मौजूदगी में पैमाइश करवाने के निर्देश दिए गए हैं।