{"_id":"5f15dc688ebc3e63cc58c9c7","slug":"other-kannauj-news-knp5723189156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क न लगाने वालों को डीएम ने पकड़वाया, चालान भी कटवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क न लगाने वालों को डीएम ने पकड़वाया, चालान भी कटवाए
विज्ञापन
तिर्वा के गांधी चौराहे पर वाहन चालकों की जांच करवाते डीएम और एसपी।
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा। दुकानों के सामने लगी भीड़ व बिना मास्क के लोगों का हो रहा आवागमन देख डीएम का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने दुकानों के सामने गोले बनाकर ग्राहकों को लाइन में खड़े करकर सामग्री देने के निर्देश दिए। बिना मास्क के घूमने वालों को रोक कर उनका चालान कटवाया।
जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों को देखकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। सोमवार को डीएम राकेश कुमार मिश्रा व एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से तिर्वा समेत कई कस्बा क्षेत्रों का निरीक्षण कर अनलॉक की हकीकत परखी। डीएम ने गांधी चौराहे पर भीड़ देख अपना काफिला रोक दिया। दुकानों पर सामाजिक दूरी का पालन न देख वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों पर फटकार लगाई। सड़क पर बिना मास्क के निकल रहे लोगों को डीएम ने बुलाकर उनका चालान कटवाया।
इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि दुकानों के आगे ग्राहकों को खड़े होने के लिए सामाजिक दूरी तय करके गोले बनवाए जाएं, जिनमें ग्राहकों को खड़ा किया जाए। किसी भी दुकान पर भीड़ न जमा हो। कोविड संक्त्रस्मण को रोकने के लिए नियमों का कड़ाई से पालन करवाने के अधीनस्थ अफसरों को निर्देश दिए।