Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A young man died after falling from the roof

Kannauj News: छत से गिरकर युवक की मौत

Fri, 06 Nov 2026 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
A young man died after falling from the roof
जसोदा। दीपावली की खुशियों के बीच गुरुवार को छत से गिरकर युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजन ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गुरसहायगंज क्षेत्र के भुरजानी गांव निवासी प्रदीप कुमार यादव (30) खेतीबाड़ी करते थे। परिजन ने बताया कि बुधवार रात 11 बजे प्रदीप भोजन के बाद परिजन के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर सोने गए थे। छत पर रेलिंग नहीं थी। इसी दौरान अचानक प्रदीप का पैर फिसला और वह गली में गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रदीप पांच भाइयों में से एक थे।
विज्ञापन

भाई अरविंद कुमार की मौत पहले ही सड़क दुर्घटना में हो चुकी है। बड़े भाई वीरेंद्र कुमार और अमित कुमार खेती करते हैं, जबकि भाई अजवेश कुमार उन्नाव में पुलिस कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। प्रदीप की पत्नी रिंकी देवी और एक साल की मासूम बेटी अदिति का रो-रोकर हाल बेहाल है। मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया। कोतवाल ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजन ने घटना की जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed