{"_id":"5f11f0608ebc3e63653d360a","slug":"other-kannauj-news-knp5717809143","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने साप्ताहिक बंदी बंद करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने साप्ताहिक बंदी बंद करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालग्राम। व्यापारियों ने सप्ताह में दो दिन दुकानें बंद रखने का समर्थन करते हुए साप्ताहिक बंदी समाप्त करने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि सरकार ने हर शनिवार और रविवार को बाजार बंदी का निर्णय लिया है। ऐसे में दो दिन बाजार बंद होने के बाद फिर मंगलवार को साप्ताहिक बंदी का आदेश अनुचित है। इससे बाजार तीन दिन बंद हो जाएगा। दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। फुटपाथ पर दुकानें लगाने वाले छोटे और मझोले दुकानदारों के सामने परिवार की रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। कस्बा के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने मंगलवार को साप्ताहिक बंदी समाप्त करने की मांग की है।
तालग्राम व्यापार मंडल के महामंत्री हरनाथ राजपूत का कहना है कि कोरोना काल में कारोबार का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। संकट के समय व्यापारी वर्ग सरकार के साथ है, लेकिन सरकार को भी व्यापारियों के हित में सोचना चाहिए। सप्ताह में तीन दिन की बंदी से व्यापार चौपट हो जाएगा।
व्यापारी उमाकांत गुप्ता का कहना है कि वह लोग सरकार के फैसले का समर्थन करते हैं। पूरा व्यापारी वर्ग दो दिन बंद के समर्थन में हैं, लेकिन पहले से चली आ रही साप्ताहिक बंदी को प्रशासन को समाप्त कर देनी चाहिए। इससे लंबे समय से मंदी की मार झेल रहे व्यापार का भला होगा।
विज्ञापन
अलकेश प्रजापति ने बताया देश में आपदा की घड़ी में व्यापारियों वर्ग सरकार का पूरा सहयोग कर रहा है लेकिन दो दिन बंद के बाद साप्ताहिक बंदी का कोई औचित्य नहीं है। ऐसे में कस्बा में मंगलवार को भी दुकानें खोलने दी जानी चाहिए।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी घनश्याम राय का कहना है कि मंगलवार को बाजार खुलने का आदेश प्रशासन से नहीं मिला है। पहले की भांति मंगलवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। अगर कोई निर्देश मिलता है तो दुकानदारों को अवगत कराया जाएगा। दुकानदारों को सरकार के आदेशों का पालन अवश्य करना होगा।