{"_id":"639cb2fc64ac3f692f69e6ed","slug":"opposition-to-cashless-insurance-scheme-on-teachers-premium-kannauj-news-knp73386170","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: शिक्षकों के प्रीमियम पर कैशलेस बीमा योजना का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: शिक्षकों के प्रीमियम पर कैशलेस बीमा योजना का विरोध
विज्ञापन
कन्नौज। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शिक्षकों के ही प्रीमियम देने के बाद कैशलेस चिकित्सा बीमा योजना का विरोध किया है। इसको लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में दिया गया।
जिलाध्यक्ष डॉ. सस्मित द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश की अवहेलना की जा रही है। बेसिक शिक्षा परिषद सचिव के आदेश में शिक्षकों से ही प्रीमियम वसूलकर कैशलेस चिकित्सा बीमा योजना का लाभ देने का जिक्र है। शिक्षक इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि योजना के नाम पर यह शिक्षकों के साथ छलावा है।
बताया कि बेसिक शिक्षा मंत्री ने 24 अप्रैल को ट्वीट कर 100 दिन में कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की जानकारी दी थी लेकिन अब उससे अधिकारी मुकर रहे हैं। इस मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष अरविंद दुबे, कोषाध्यक्ष अरुण कनानैजिया, अक्षय मिश्र, अर्चना तिवारी व हर्षित दीक्षित आदि मौजूद रहे।