फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Opposition robbed false bravado

विपक्षी सब्जबाग दिखा लूट रहे वाहवाही

Tue, 06 Jan 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Tue, 06 Jan 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Opposition robbed false bravado
सैयदपुर सकरी गांव में मंगलवार को सपा विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान गांव के ग्रामीणों ने हैंडपंप, सफाई व्यवस्था, पेंशन आदि जमीन हकीकत से जुड़ी हुई समस्याएं रखीं। जनप्रतिनिधियों ने इन समस्याओं का शीघ्र ही निदाए कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा ने कहा कि गांव में बैठक कराई जा रही है, ताकि जो ग्रामीण जिला मुख्यालय पर अपनी छोटी शिकायतों को लेकर नहीं पहुंच पाते उनकी शिकायतों का निस्तारण कराया जाएगा। सदर विधायक अनिल दोहरे ने कहा कि सपा सरकार विकास कार्य कराए जाने पर बल देती है।
विज्ञापन


जबकि विपक्षी पार्टियां महज आरोप लगाकर जनता की वाह-वाही लूटना चाहते हैं। पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि सपा के शासनकाल में कन्नौज जिले में अरबों रुपये की परियोजनाओं पर कार्य कराया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजू कटियार ने कहा कि इस तरह की समीक्षा बैठक ग्रामीण क्षेत्रों में अब लगातार आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा बैठक के दौरान ग्रामीणों की ओर से हैंडपंप, सफाई व्यवस्था, विद्युतीकरण, पेंशन की आई हुई शिकायतों के संबंध में अधिकारियों को तत्काल निदान कराए जाने को कहा गया।

इस मौके पर महासचिव संजय सामवेदी, कलीम खां, हसीब हसन, भोले कुरैशी, रामवीर बघेल, सरवर अली, राकेश कठेरिया, ऐतिसाम हुसैन, रमेश कटियार, बापू नरेश कटियार, संतोष शर्मा, फिरोज खान, आरिफ, सलमान खां, शहनवाज अली, प्रधान इखलाक अली सहित अन्य सैकड़ों सपाई मौजूद रहे।

तिर्वा प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे के सांस्कृतिक लान में मंगलवार दोपहर सपा की विधानसभा स्तर की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मौजूद प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल ने तिर्वा विधानसभा अध्यक्ष राकेश यादव को निर्देश दिए कि कार्यकर्ताओं की हर समस्या का निस्तारण कराएं।

बैठक में आगामी 9 जनवरी को हसेरन ब्लाक के सादिकपुर गांव में आयोजित स्वतंत्रता सेनानी स्व.छोटेलाल पाल की पूर्णतिथि के कार्यक्रम में आ रहे प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव के स्वागत व कार्यक्रम की रुपरेखा को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।


इस दौरान राज्यमंत्री ने हसेरन व ठठिया क्षेत्र से आए दो दर्जन विकलांगों को कंबल भी वितरित किए। कार्यक्रम में सपा नेता इंद्रेश यादव, अंशुल गुप्ता, मोना यादव, संजय पाठक, जितेंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष शरद यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह यादव सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed