फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Open water tank messing with health

खुली पानी की टंकी से स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़

Sun, 03 Apr 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Sun, 03 Apr 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Open water tank messing with health
शेखाना में बनी बगैर ढक्कन के पानी की टंकी - फोटो : अमर उजाला

नगर पालिका परिषद की लापरवाही के चलते लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। पानी की टंकी में करीब तीन से चार साल से ढक्कन न होने के कारण शेखाना, बजरिया और बिलोचीपुर के लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है।  

विज्ञापन


शेखाना मोहल्ला में बनी पानी टंकी का निर्माण होने पर पानी तो मिलने लगा, लेकिन विभाग टंकी में ढक्कन लगाना भूल गया। साथ ही नलकूप में डोजर मशीन न होने की वजह से लोगों के घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है। मोहल्ले के मो. नूरेन ने बताया कि नलकूप के पास ही कई सालों से लीकेज है। लीकेज के पास ही नाली होने की वजह से घरों में गंदा पानी पहुंचता है।
विज्ञापन


कई बार सभासद से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। मोहल्ले के ही आफताब ने बताया कि टंकी में ढक्कन न होने से इसमें कोई भी पक्षी या जहरीला कीड़ा जा सकता है। जिसकी वजह से दूषित पानी पीने वाले लोग बीमार हो सकते है। लेकिन कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। मोहल्ला शेखाना के श्याम बाबू ने बताया कि घरों में आने वाला पानी इतना गंदा आता है
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसका उपयोग करने के लिए या तो कुछ देर रखना पड़ता है या फिर उसे उबालना पड़ता है। दूषित पानी के चलते परिवार के बच्चे कई बार बीमार पड़ चुके है। इसी तरह खलील अहमद ने बताया कि करीब पांच दिन पहले पीने के लिए पानी भर रहे थे तभी देखा कि पानी के साथ-साथ बाल्टी में छोटे-छोटे कीड़े भी थे।


उसके बाद पीने का पानी हैंडपंप से लाना पड़ रहा है। इस बारे में जलकल अभियंता उमेश प्रसाद ने बताया कि जल्द ही टंकी का ढक्कन लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed