फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Online companies are destroying the retail market

Kannauj News: खुदरा बाजार को खत्म कर रहीं ऑनलाइन कंपनियां

Fri, 07 Mar 2025 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Online companies are destroying the retail market
छिबरामऊ। ऑनलाइन व्यापार से हो रहे नुकसान विषय पर गुरुवार को मोहल्ला बनवारी नगर में जागरूकता गोष्ठी हुई। इसमें व्यापारियों ने कहा कि ऑनलाइन व्यापार से खुदरा व्यापार को नुकसान हो रहा है। इस पर रोक न लगाई गई तो निकट भविष्य में खुदरा व्यापार चौपट हो जाएगा।
विज्ञापन



भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रजत त्रिपाठी ने कहा कि आधुनिक युग में तकनीकी का उपयोग हर क्षेत्र में हो रहा है। व्यापार क्षेत्र में ऑनलाइन पेमेंट का चलन आम हो गया है। तकनीकी का विरोध व्यापार के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए व्यापारियों को समय रहते ई-कॉमर्स प्रणाली को समझना होगा। महामंत्री धर्मेंद्र ने कहा कि व्यापारियों का जीएसटी नंबर गोपनीय होता है। आयोजक गौरव त्रिपाठी अमर ने बताया कि लोन के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी बहुत हो रही है, किसी को भी ओटीपी न बताएं। अगर किसी के साथ धोखाधड़ी होती है तो वह सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 आईटी अधिनियम की धारा 43ए के तहत केस कर सकता है। सुनील सत्या ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ई-कॉमर्स कंपनी स्थानीय खुदरा बाजार को खत्म कर रही हैं। इस दौरान सचिन राज गुप्ता, रमन चौहान, विशाल पांडे, सतेंद्र, गुड्डू ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed