{"_id":"686ac210e2a50379ab0eabb2","slug":"one-driver-killed-two-injured-in-collision-between-trucks-kannauj-news-c-214-1-knj1005-133594-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ट्रकों की भिड़ंत में एक चालक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ट्रकों की भिड़ंत में एक चालक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह पांच बजे रनवा गांव के पास आगे जा रहे ट्रक में पीछे से आ रहा दूसरा ट्रक घुस गया। हादसे में एक चालक की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। दोनों ट्रक मार्बल लेकर लखनऊ जा रहे थे।
सीतापुर के थाना इमलिया के गांव बसेटी निवासी फहीम (32) राजस्थान से ट्रक पर मार्बल लेकर लखनऊ जा रहे थे। साथ में थाना रेउसा के गांव भदमारा निवासी चालक अतीक अहमद (28) भी थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के रनवा गांव के पास सुबह पांच बजे चालक को झपकी आने से आगे जा रहे एक अन्य ट्रक में घुस गया। आगे जा रहे ट्रक को कानपुर देहात के थाना मंगलपुर के गांव रेमा निवासी उमेश बाबू (40) चला रहे थे, जो जयपुर से मार्बल लेकर लखनऊ जा रहे थे। दोनों ट्रकों के तीनों चालक घायल हो गए।
सूचना पर यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, एटलस गश्ती दल, पीआरवी 1639 मौके पर पहुंची घायल अतीक और फहीम को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज और उमेश को सीएचसी तालग्राम भेजा गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान अतीक अहमद ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। अतीक के पिता नसीम, भाई फहीम, जावेद मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने बताया कि अतीक अविवाहित था। परिवार में मां गुड़िया, बहन रोही खान, नूरसवा खान हैं और वह सभी भाई-बहनों में बड़ा था। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो :08: विकास का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
कार की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत
तेराजाकेट। तालग्राम मार्ग पर रविवार की सुबह 7.30 बजे कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किसान की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए।
तालग्राम क्षेत्र के गांव रोहली निवासी विकास कुमार (25) खेतीबाड़ी करते थे। परिजनों ने बताया कि विकास गुरसहायगंज गए थे। सुबह गुरसहायगंज से घर आते समय तालग्राम मार्ग पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय निकट सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं चालक कार को छोड़कर फरार हो गया।
राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से तालग्राम सीएचसी ले गए। वहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान विकास ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि विकास की शादी एक साल पहले फतेहगढ़ निवासी डोली के साथ हुई थी। इस समय पत्नी सात माह की गर्भवती है। कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि कार को कब्जे में लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
एक्सप्रेसवे पर दो ट्रक टकराए, बाल-बाल बचे चालक
ठठिया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार भोर में दो ट्रक आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बच गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक डिवाइडर तोड़कर सड़क किनारे पलट गया, जबकि दूसरा क्षतिग्रस्त हो गया।
मध्यप्रदेश के भिंड के सूप क्षेत्र के ग्राम बृगमारानी निवासी बृजमोहन शर्मा ट्रक में सरसों लेकर इटावा से रांची जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 199 के पास भोर में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। दूसरा ट्रक राजस्थान के बाड़मेर के आरजेडी क्षेत्र के अडेला गांव निवासी तुलाराम चला रहे थे। वह ट्रक में पाउडर लादकर गुजरात से बिहार के भागलपुर जा रहे थे। सरसों तेल लदा ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए पलट गया। पीछे वाला ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करते हुए क्षतिग्रस्त ट्रक को हटवाया। थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि हादसे में दोनों वाहन चालक सुरक्षित हैं। ट्रकों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य करा दिया गया।