फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   On marital lively markets , drew crowds

करवाचौथ पर बाजारों में रौनक, उमड़ी भीड़

Sat, 31 Oct 2015 12:08 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 31 Oct 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
On marital lively markets , drew crowds

करवाचौथ पर बाजार में खरीदारी को शहरियों के साथ

विज्ञापन
ग्रामीणों क्षेत्रों के लोगों की भी भीड़ उमड़ पड़ी। कई जगह फूल मालाओं की दुकानें भी सजी हुई थी तो कई ठिलियों पर भी फूल मालाएं बिकती नजर आ रही थीं। इसके अलावा मिठाई की दुकानों में भी भीड़ लगी हुई थी। 

बाजार में अबकी गेंदा के फूल की भरमार रही। सस्ता होने से इसकी मालाएं भी खूब बिकीं। महंगा होने से चमेली का फूल कहीं नजर नहीं आया। फूल विक्रेता आशाराम के मुताबिक गेंदा की माला साइज के हिसाब से 10 से 20 रुपये और गुलाब की 50 रुपये तक बिकी। पिछले वर्ष फूल सस्ता होने से गेंदा की माला 5 से 15 व गुलाब की माला 30 रुपये तक बिकी थी।

इस साल थोक में गेंदा का फूल 60 रुपये किलो व गुलाब का फूल 100 रुपये किलो आया है। चमेली की तरह दिखने वाला कुंदा का फूल 500 रुपये किलो होने से कोई नहीं लाया। नगर के सभी माली फूलों की खरीद कानपुर के शिवाला से करते हैं। उधर, करवाचौथ पर मिठाई की दुकानों पर जमकर बिक्री हुई।

मोहल्ला बजरिया में विनीतम मिष्ठान भंडार के शिव शंकरलाल गुप्ता के मुताबिक पिछले व इस वर्ष के रेट में मामूली अंतर आया है। करवाचौथ के पर्व पर सबसे ज्यादा मांग मलाई चाप, छेना, खरे पेड़ा, बालूशाही व सोन पापड़ी की रही। मलाई चाप का रेट 150 रुपये किलो, छेना 120 रुपये किलो, खरे पेड़ा 220 रुपये किलो, देसी घी की मिठाई 400 रुपये किलो तक बिकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed