{"_id":"639cb472737bb2106b29eb33","slug":"officers-will-visit-85-board-examination-centers-in-three-days-kannauj-news-knp7338637149","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: तीन दिनों में 85 बोर्ड परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करेंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: तीन दिनों में 85 बोर्ड परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करेंगे अधिकारी
विज्ञापन
कन्नौज। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से जारी हुई 85 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची को लेकर आईं आपत्तियां के निस्तारण को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई। आपत्तियों का निस्तारण करने के लिए तीनों एसडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी को तीन दिन का समय दिया गया है। अधिकारियों से कहा गया है कि सभी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर मानक वाले ही सूची में रखे जाएं।
कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में यूूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों को लेकर बुलाई बैठक में डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने कहा कि जो परीक्षा केंद्र हैं, उनकी एक बार फिर से जांच कर ली जाए। जो केंद्र मानक पूरे नहीं करते हैं, उन्हें हटा दिया जाए। वर्ष 2022 में हुई बोर्ड परीक्षा में शामिल सभी केंद्रों को भी देख लें। अगर मानक पूरे है तो सूची में शामिल कर लिया जाए।
डीएम ने तीनों तहसीलों के एसडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी को अनंतिम सूची में शामिल परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों की धारण क्षमता को देखने के भी निर्देश दिए। कहा, अगर धारण क्षमता अधिक है तो नजदीकी केंद्र में ही परीक्षार्थी समायोजित कर दिए जाएं। दूरी को लेकर आईं आपत्तियों पर कहा कि मानक वाले परीक्षा केंद्रों में निकट सेंटर बना दिया जाए। वर्ष 2023 में होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 54,247 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जो पिछले साल से 5,773 अधिक हैं। इस मौके पर एडीएम गजेंद्र कुमार, एसडीएम पवन मीना, डीआईओएस राजेंद्र बाबू, बीएसए कौस्तुभ सिंह, प्रधानाचार्य शिवमोहन सिंह कुशवाहा, आशीष शुक्ल व कप्तान सिंह आदि मौजूद रहे।