{"_id":"5fca766d8ebc3ecf656fd880","slug":"officers-and-workers-reach-office-at-10-am-otherwise-salary-will-be-deducted-kannauj-news-knp598027029","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर व कर्मी सुबह 10 बजे दफ्तर पहुंचें, नहीं तो कटेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर व कर्मी सुबह 10 बजे दफ्तर पहुंचें, नहीं तो कटेगा वेतन
विज्ञापन
कन्नौज। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। यहां कहा कि जिले के सभी अफसर व कर्मी सुबह 10 बजे दफ्तर पहुंचें। सभी कार्यालयों का बारी-बारी से औचक निरीक्षण किया जाएगा। अगर कोई अफसर व कर्मी गायब मिलता है तो वेतन काटकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने सभी विभागों के जिम्मेदारों से बकाया विद्युत बिल का भुगतान कराने के लिए कहा। गोल्डन कार्डों की प्रगति धीमी होने पर कड़ी नाराजगी जताई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में बताया गया कि 15 हजार किसानों का डाटा फीड हो चुका है। 7038 किसानों के आधार में संशोधन शेष है। डीएम ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। जल्द फीडिंग कराने के आदेश दिए। पशुओं का टीकाकरण 42 प्रतिशत होने पर भी नाराजगी जताई। उमर्दा चिकित्सालय को छोड़कर अन्य में पशु चिकित्सकों के अनुपस्थित पाए जाने पर एक दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। मिशन कायाकल्प की प्रगति कम पाए जाने और जिओ टैगिंग की कार्रवाई शून्य होने पर भी नाराजगी जताई। पूर्ति विभाग में आधार फीडिंग शत-प्रतिशत कराए जाने के साथ ही राशन दुकानों को महिला समूहों से संचालन के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में बताया गया कि न्यूनतम 10 जोड़ों के स्थान पर पांच की शादी कराने की अनुमित मिल गई है। डीएम ने 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं, पैरा मेडिकल कालेज, विधि विज्ञान प्रयोगशाला, किसान कल्याण केंद्र, राजकीय पॉलिटेकिभनक, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, बस स्टेशन छिबरामऊ, गुरसहायगंज, किसान बाजार, किसान मंडी, सीएचसी, पीएचसी आदि बड़ी परियोजनाओं के निर्माण की जानकारी लेकर जल्द पूर्ण करने के लिए कहा। यहां सीडीओ आरएन सिंह, डीडीओ एनबी सविता, डीपीआरओ जितेंद्र मिश्र, पीडी डीआरडीए सुशील कुमार सिंह समेत कई विभागों के अफसर मौजूद रहे।