{"_id":"62489a84b0de754ae736e940","slug":"nuksaan-aag-ghar-kannauj-news-knp6889065182","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, पांच घर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, पांच घर जले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालग्राम। चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से एक घंटे में पांच मकान जल गए। आग से 50 हजार रुपये की नकदी, अनाज, कपड़े और लाखों रुपये का सामान जल गया। उधर, शहर कोतवाली के कासिमपुर में दो किसानों के छप्पर में आग लग गई।
थाना क्षेत्र के गांव कुशलपुर्वा के नटकपुर्वा बस्ती में भंवर पाल पुत्र रामदास के घर शनिवार दोपहर बाद तीन बजे चाय बनाई जा रही थी। उसी समय चूल्हे की चिंगारी से रखे छप्पर में आग लग गई। धुआं उठता देख ग्रामीण दौड़े और आग बुझाने का प्रयास करने लगे।
आग ने भंवरपाल के दोनों मकानों से जुड़े पड़ोसी राजू, बबलू, रामसिंह, सुखवासी के मकान को भी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची फिर आग पर काबू पाया जा सका। पूर्व प्रधान तोताराम शर्मा ने तहसीलदार को खबर दी गई।
विज्ञापन
लेखपाल अतुल प्रताप सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और हुए नुकसान का जायजा लिया।