फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Now start spreading from the sky

अब आसमान से भी प्रचार-प्रसार शुरू

Mon, 06 Feb 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Mon, 06 Feb 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन

अब राजनैतिक दलाें ने जमीन ही नहीं आसमान के जरिए भी पार्टी और उसकी नीतियों का प्रचार करने का खाका तैयार कर लिया है। पतंगाें के माध्यम से बच्चों के सहारे अब पार्टियां प्रचार में जुट गई हैं। पूरे शहर के सभी वार्डों में ऐसी तमाम दुकानें हैं जहां ऐसी पतंगाें की बिक्री की जा रही है।

विज्ञापन


मकरंदनगर चौराहे से पहले किशोर शराफत अली एक पतंग लेकर दौड़ा चला जा रहा है। पतंग पर सीएम अखिलेश यादव व सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष की फोटो बनी है। उस पर सपा शासन में कराए गए कार्यों और योजनाओं का विवरण दिया गया है। बताया कि आजकल बस इसी रंग की पतंग मिलती है। इसके पांच रुपये देने पड़े हैं। शहर भर में करीब 60 से अधिक दुकानें है, जो राजनैतिक दलों की छपी पतंगें बेच रही हैं।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो उन्हें ये पतंगे पार्टी प्रतिनिधियाें ने उपलब्ध कराई हैं। दुकानदार इस पर बोलने से मना कर देते हैं। उनका कहना है कि वह इन पतंगाें को खरीद कर लाए हैं। वहीं पार्टी सूत्र यह भी बताते हैं कि इस समय चुनाव प्रचार में वोट मांगने निकल रहे कार्यकर्ता बच्चों में पतंगों का वितरण भी कर रहे हैं। पार्टियों का प्रचार बिना चुनावी खर्चे में जुडे़ हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में नहीं है। ऐसी दुकानाें का चिह्नित कर जांच कराई जाएगी। ऐसी दुकानों की वीडियोग्राफी कराकर जितनी पतंग उसे प्रत्याशियों खर्चे में जोड़ दिया जाएगा।- डा. अरुण कुमार सिंह, एसडीएम सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed