Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   364 e-rickshaws purchased for 4 crore rupees are now gathering dust.

Kannauj News: चार करोड़ खर्च कर खरीदे 364 ई-रिक्शा, अब खा रहे धूल

Fri, 20 Nov 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
364 e-rickshaws purchased for 4 crore rupees are now gathering dust.
कन्नौज। गांवों को स्वच्छ रखने और घर-घर से कचरा उठाने के लिए सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये खर्च कर खरीदे गए ई-रिक्शा अब खुद बदहाली का शिकार हैं। जिले में 364 ई-रिक्शा खरीदने पर करीब चार करोड़ खर्च किए गए पर रखरखाव के अभाव में ये वाहन कबाड़ होते जा रहे हैं। हालात यह हैं कि ई-रिक्शा नहीं चलने से गांवों में कचरा उठान व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समस्या को लेकर मौन हैं।
विज्ञापन

ठोस एवं अपशिष्ट प्रबंधन योजना के तहत ग्राम पंचायतों में घर-घर से कूड़ा एकत्र करने के लिए ई-रिक्शा उपलब्ध कराए गए थे। उद्देश्य था कि गांवों में कचरे का नियमित उठान हो और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी जमा न हो। इसके लिए लाखों नहीं, बल्कि करीब चार करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन देखरेख और मरम्मत की व्यवस्था नहीं होने से कई ई-रिक्शा खड़े-खड़े खराब हो रहे हैं। सवाल यह है कि करोड़ों रुपये के इन वाहनों की नियमित निगरानी क्यों नहीं की गई। यदि समय रहते मरम्मत और रखरखाव पर ध्यान दिया जाता तो सरकारी धन से खरीदे गए संसाधन कबाड़ में तब्दील होने से बच सकते थे। अब गांवों में कचरा प्रबंधन व्यवस्था सुधारने के दावों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


दृश्य एक
फोटो :07: ग्राम पंचायत उमर्दा के पंचायत घर में खड़ा ई-रिक्शा बना कबाड़। संवाद

उमर्दा में ठप पड़ा कचरा निस्तारण
उमर्दा। ग्राम पंचायत उमर्दा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई है। यहां बना रिसोर्स रिकवरी सेंटर बंद पड़ा है जबकि सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। प्रधान प्रतिनिधि लालता प्रसाद ने बताया कि बैटरी खराब होने से ई रिक्शा का काम बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
दृश्य दो
फोटो :08: अमरौली में धूल फांक रहा कूड़ा ढोने का ई रिक्शा। संवाद
डेढ़ लाख का ई-रिक्शा 15 दिन बाद ही हो गया था खराब
समधन। तालग्राम विकास खंड की ग्राम पंचायत अमरौली में डेढ़ लाख रुपये की लागत से खरीदा गया वाहन महज 15 दिन चलने के बाद बैटरी चार्जर खराब होने से बंद हो गया। प्रधान बृजेश कुमार वर्मा के मुताबिक, अब ठेलिया से कूड़ा ढोया जा रहा है।
----------------------
दृश्य तीन
फोटो :09: गांव में खड़ा तीन माह से खराब ई-रिक्शा। संवाद
तीन माह से वाहन खराब
सिकंदरपुर। शाहजहांपुर की प्रधान नाजमीन बानो ने बताया कि सफाई कर्मचारी प्रतिदिन रिक्शे से कूड़ा एकत्र कर आरआरसी में डालता है। वहीं सलेमपुर के प्रधान शैलेंद्र कुमार के मुताबिक, उनका ई-रिक्शा करीब तीन माह से खराब खड़ा है।

------------------------
वर्जन
ग्राम पंचायतों में कूड़ा उठान के लिए खरीदे गए ई-रिक्शा की स्थिति की जानकारी जुटाई जाएगी। जिन पंचायतों में ई-रिक्शा खराब पड़े हैं, वहां संबंधित सचिवों को मरम्मत कराने के निर्देश दिए जाएंगे। बैटरी, चार्जर या अन्य तकनीकी खराबी को दूर कराकर वाहनों का संचालन शुरू कराया जाएगा। लापरवाही मिलने पर संबंधित जिम्मेदारों से जवाब-तलब किया जाएगा।
- जितेंद्र कुमार गोंड, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed