Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Court reprimands shopkeeper for cheque bouncing

Kannauj News: चेक बाउंस में दुकानदार को कोर्ट की फटकार

Fri, 20 Nov 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Court reprimands shopkeeper for cheque bouncing
कन्नौज। ग्रामसभा में शौचालय निर्माण सामग्री की रकम मिलने के बाद दुकानदार ने खरीदने वाले कर्मचारी का मानदेय व मजदूरी का पैसा नहीं दिया। बाद में 70 हजार की दो चेक दी, जिससे भुगतान नहीं हो सका। तब पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने गुरुवार को आरोपी को दोषी मानते हुए रकम दो प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित वापस करने का फैसला सुनाया।
विज्ञापन


थाना इंदरगढ़ के कचाटीपुर निवासी राम मनोहर ने बताया कि ब्लॉक उमर्दा के बलनपुर गांव में शौचालय निर्माण की सामग्री विशुनापुर निवासी श्यामसुंदर राजपूत से खरीदता था। दुकानदार के खाते में ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा 1,64,388 रुपये दो बार में भेजे गए, जिसमें 94,338 रुपये सामग्री व 70 हजार रुपये मानदेय के थे। आरोप था कि दुकानदार ने मानदेय की रकम वापस नहीं की। जब पीड़ित ने बार-बार मांग की तो दुकानदार ने 15 फरवरी 2023 को 30 हजार व 40 हजार की अलग-अलग चेक दीं, जिनका भुगतान खाते में पर्याप्त राशि न होने के कारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

चेक बाउंस होने पर पीड़ित को काफी परेशानी उठानी पड़ी। उसने कई बार दुकानदार से संपर्क किया पर टालमटोल किया गया। आखिरकार पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत में दोनों पक्षों ने अपने-अपने साक्ष्य व गवाह पेश किए। कोर्ट ने प्रस्तुत साक्ष्य व गवाहों के आधार पर दुकानदार को दोषी पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed