फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Now samples will be taken from village to village, five teams formed

अब गांव-गांव लिए जाएंगे सैंपल, पांच टीमें बनीं

Mon, 29 Jun 2020 06:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Now samples will be taken from village to village, five teams formed
सीएचसी प्रभारियों की बैठक लेते सीएमओ डा. कृष्ण स्वरुप व अन्य - फोटो : KANNAUJ
अब स्वास्थ्य महकमे की टीमें गांव-गांव पहुंच कर कोरोना के सैंपल लेंगी। शासन से आदेश मिलने के बाद सीएमओ ने पांच टीमों का गठन कर दिया है।
विज्ञापन

रोज 400 लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। सैंपल को किन्हीं वजह से उसी दिन जांच के लिए न भेज पाने पर सीएचसी में कोल्ड चेन में रखा जाएगा।
कोरोना संक्रमण की जांच के लिए चयनित जगहों के अलावा अब स्वास्थ्य टीमें गांव-गांव भी सैंपल लेंगी। शासन ने प्रतिदिन 400 सैंपल का लक्ष्य दिया है।
सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने सैंपल के लिए पांच टीमों का गठन किया है। यह टीमें उस गांव में पहुंचेंगी जहां संक्रमित अधिक निकल रहे हैं।
टीमें सबसे पहले जानकारी करेंगी कि किन-किन लोगों को बुखार या दूसरी बीमारी है। इसके बाद टीम सदस्य इनके घर पहुंच कर थर्मल स्क्रीनिंग करेंगे।
तापमान ज्यादा मिलने पर सैंपल लिया जाएगा। जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज व सौ शय्या अस्पताल में सैंपल लेने का सिलसिला जारी रहेगा।
इस संबंध में सीएमओ ने जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षकों को सीएचसी में भी सैंपल की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
सीएचसी व पीएचसी पर कोरोना हेल्प डेस्क बनाकर आने वालों की गेट पर जांच करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि किसी का तापमान अधिक मिलने पर उसे गेट पर कुछ देर तक रोेक लें।

पानी पिलाने के बाद दोबारा जांच करें। इसके बाद भी तापमान में कमी न आने पर सैंपल लिया जाए। संबंधित को रिपोर्ट आने तक घर न भेजा जाए।
इस तरह के व्यक्ति को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जाए। इसी तरह पीएचसी पर भी मरीजों की जांच की जाए। संदिग्ध लगने पर सैंपल के लिए सीएचसी पर भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed