{"_id":"57cdb98f4f1c1b25563175f4","slug":"notice-will-be-given-to-striking-lekpalon","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताली लेखपालों को दिया जाएगा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताली लेखपालों को दिया जाएगा नोटिस
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Mon, 05 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर धरना करते लेखपाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हड़ताली लेखपालों पर एक्शन लेने के मूड में जिला प्रशासन आ चुका है। एडीएम संतोष कुमार ने बताया कि जिले के सभी एसडीएम को पत्र लिखकर धरना कर रहे लेखपालों की सूची मांगी जाएगी। सूत्रों की माने तो यदि एक-दो दिन में लेखपालों का धरना खत्म न हुआ तो सभी हड़ताली लेखपालों को नोटिस थमा दिया जाएगा। एडीएम संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि लेखपालों से बात की गई कि वे सभी धरना कब खत्म कर रहे है। वो एक-दो की बात कहकर टाल रहे है।
आपको बता दें कि उधर लेखपालों की हड़ताल के चलते आय, जाति, निवास, खसरा-खतौनी के लाखों फार्म लेखपालों की रिपोर्ट न लग पाने के चलते लटकी हुई है। इसके चलते परेशान लोग जिले के आला-अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। शासन की चेतावनी के बावजूद लेखपाल हड़ताल पर बने हुए हैं। लेखपालों के काम पर न लौटने के चलते कई जमानत पाए कै दी भी जेल से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एडीएम की मानें तो यदि लेखपालों ने जल्द धरना खत्म नहीं किया तो सभी पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।