{"_id":"636a8eabecd288125c2da3b6","slug":"notice-to-drug-dealer-tikhwa-shop-sealed-kannauj-news-knp727277231","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा डीलर को नोटिस, तिखवा की दुकान सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा डीलर को नोटिस, तिखवा की दुकान सील
विज्ञापन
कन्नौज। ब्लॉक सदर क्षेत्र के कई गांव में किसानों को आलू फसल में गलत दवा देने की वजह से हुए नुकसान के चलते गुरसहायगंज स्थित दवा डीलर को नोटिस जारी हुआ है। साथ ही सैंपल लेने गए जिला कृषि अधिकारी को दुकान बंद मिलने पर तिखवा की दुकान सील कर दी गई है।
जिला कृषि अधिकारी आवेश सिंह ने बताया कि तिखवा स्थित कटियार बीज भंडार बंद मिला, जिसकी वजह से दवाओं का सैंपल नहीं लिया जा सका। उन्होंने संचालक शनि कटियार की इस दुकान को सील करा दिया है। साथ ही दवा बिक्री पर प्रतिबंध भी लगाया है। यह प्रतिबंध कटियार कृषि सेवा केंद्र मानीमऊ की रिंकल कटियार पर भी लागू रहेगा।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि जिन दवाओं से आलू फसल को नुकसान हुआ है, उसका डीलर गुरसहायगंज में आदित्य बीज भंडार निकला है। उससे भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
---------------
टीमें गठित, देंगी नुकसान की रिपोर्ट
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि गलत दवा के प्रयोग से कितने किसानों और कितने रकबे को नुकसान हुआ है, इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। इसके लिए वरिष्ठ पौध संरक्षण सहायक ओम प्रकाश कटियार, एडीओ कृषि रक्षा अमर सिंह व कृषि रक्षा इकाई ब्लॉक कन्नौज के प्रभारी संजीव कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने किसानों से खुद बात कही है।