{"_id":"586a99df4f1c1b0252158c3f","slug":"notbandi-ruined-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी से बर्बाद हो गया किसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी से बर्बाद हो गया किसान
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के 53 दिन बाद कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला। यूपीटी में पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय मिश्र ने नोटबंदी से किसान बर्बाद हो गया। मंडी इतनी नीचे रही कि किसान को आलू फेंकने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खाते में नोटबंदी के बाद से पांच सौ करोड़ रुपये गए हैं। वह अहमदाबाद के को आपरेटिव बैंक के अध्यक्ष हैं। केंद्र सरकार उनके खातों की जांच क्यों नहीं कराती। 50-50 फीसदी का लालीपॉप देकर भ्रष्टाचारियों का धन बदलने की बात कहकर प्रधानमंत्री जी कौन से देश हित की बात कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के बाबत कहा कि कांग्रेस जिले की तीनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
बैंकों में अभी भी लोग लाइन में खड़े हैं। बैंक में कैश नहीं है। मोदी जी कहते कहते हैं कि कैशलेस बनो, बैंक में चेक लगाओ तो 20-20 दिन में भी चेक का भुगतान नहीं हो पा रहा है। नोटबंदी के दौरान पूरे देश में करीब 150 से ज्यादा गरीब-मजदूराेें की मौत हो गई। उनमें से किसी को केंद्र सरकार ने आर्थिक मदद मुहैया नही कराई। कांग्रेस सभी मृतकों के परिजनाें अािर्थक सहायता दिए जाने की मांग करती है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश सचिव ऊषा दुबे ने कहा कि नोटबंदी कर देश की जनता को सिर्फ गुमराह करने का काम किया गया। लोग बेरोजगार हो गए। कई कारखाने बंद हो गए। इसके बावजूद भी पीएम इसे सफलता करार दे रहे हैं।
वहीं जिला प्रवक्ता शमशाद खां ने कहा नोटबंदी के बाद ईंट भट्ठा पर लगे मजदूरों पर रोजी-रोटी का जो संकट बना वह अभी तक नहीं उबर सके हैं।
इस मौके पर डा. जीवन शुक्ला, बनवारी लाल गुप्ता, रामभरोसे कमल, अवधेस सहित अन्य कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।