फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Nomination will be done in Collectorate, preparation will start

Kannauj News: कलक्ट्रेट में होगा नामांकन, तैयारी शुरू

Tue, 16 Apr 2024 02:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 16 Apr 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Nomination will be done in Collectorate, preparation will start
कन्नौज। इंतजार की घड़ियां खत्म होने को हैं। लोकसभा चुनाव का मैदान सजने को है। चौथे चरण में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 18 अप्रैल से शुरू होगी। 25 अप्रैल तक होने वाली नामांकन प्रक्रिया के लिए कलक्ट्रेट में तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

लोस चुनाव के लिए कन्नौज संसदीय सीट से दावेदारी करने वालों को यहां कलक्ट्रेट में नामांकन करना होगा। इसके लिए निर्वाचन विभाग की ओर से जरूरी तैयारियां शुरू हो गई हैं। नामांकन के दौरान बरती जाने वाली सावधानी के मद्देनजर कलक्ट्रेट परिसर में बैरिकेटिंग का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में जिस जगह पर नामांकन होना है, वहां पर जाने के लिए बल्लियां लगाई जा रही हैं। डीएम शुभ्रांत शुक्ला ने बताया कि नामांकन के दौरान किसी को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
उम्मीदवार के साथ जा सकेंगे प्रस्तावक
नामांकन के दौरान सिर्फ उम्मीदवार और उनके प्रस्तावक को ही कलक्ट्रेट में जाने की इजाजत होगी। समर्थकों व कार्यकर्ताओं को बाहर ही रोक दिया जाएगा। समर्थकों की भीड़ को रोकने के लिए कलक्ट्रेट जाने वाले रास्ते पर भी बैरियर लगाया जाएगा। तिर्वा रोड पर पुल के नीचे यह व्यवस्था की जाएगी। वहां पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम भी रहेंगे।
इनसेट
यह है नामांकन का कार्यक्रम
-18 अप्रैल से नामांकन शुरू
-25 अप्रैल तक चलेगा नामांकन
-26 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच
-29 अप्रैल को नाम वापसी का मौका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed