फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   nomination for vice president

कनिष्क उपाध्यक्ष के लिए किया नामांकन

Tue, 23 Dec 2014 12:01 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Tue, 23 Dec 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
nomination for vice president
कचहरी में कन्नौज बार एसोसिएशन के चुनाव का बिगुल फुंकते ही नेतृत्व की दावेदारी को कई अधिवक्ता सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को कनिष्क उपाध्यक्ष पद पर एक नामांकन दाखिल हुआ। वहीं विभिन्न पदों के लिए मंगलवार को अंतिम दिन नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन


कन्नौज बार एसोसिएशन में 425 अधिवक्ता सदस्य हैं। पूर्व गठित कार्यकारिणी का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। इसी के मद्देनजर अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। सोमवार को अपने समर्थकों के साथ पहुंचे भूपेंद्र सिंह तोमर ने कनिष्क उपाध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन


वहीं अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। सूत्रों की मानें तो अध्यक्ष पद की दावेदारी में कई पर्दे के पीछे भी सक्रिय हैं। हालांकि सोमवार शाम तक अध्यक्ष पद के लिए किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। संघ के चुनाव अधिकारी अधिवक्ता अनिल द्विवेदी ने बताया कि सोमवार की शाम 4 बजे तक 9 नामांकन प्रारूप की बिक्री हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारूप के साथ वोटरलिस्ट भी प्रदान की जाती है। नामांकन प्रारूप लेने वाले सभी भावी उम्मीदवारों को इसकी जानकारी दी जा रही है। मंगलवार की शाम 3.30 बजे तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे।
-------
सीनियर ही बन सकेंगे अध्यक्ष व उपाध्यक्ष
चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही युवा अधिवक्ता भी सक्रिय हो गए हैं। लेकिन चुनाव नियमों के मुताबिक 25 वर्ष से विधि व्यवसाय में लगे अधिवक्ता की अध्यक्ष पद पर दावेदारी कर सकते हैं। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 20 वर्ष, महासचिव के लिए 15 वर्ष, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के लिए 10 वर्ष का विधि व्यवसाय का अनुभव होना चाहिए।


कार्यकारिणी के सदस्य पद के लिए भी कम से कम 15 वर्ष का अनुभव मांगा गया है। महज सहसचिव प्रशासन, सहसचिव पुस्तकालय, सहसचिव प्रसारण पद के लिए ही 5 वर्ष से ऊपर अनुभव मांगा गया है। इसी प्रकार मतदान में भाग लेने के लिए भी कम से कम दो वर्ष का विधि व्यवसाय का अनुभव अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed