फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   No CCTV cameras on board examination

बोर्ड परीक्षा सिर पर सीसीटीवी कैमरों का पता नहीं

Fri, 13 Feb 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज।
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज। Updated Fri, 13 Feb 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
No CCTV cameras on board examination

माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद बोर्ड की 19 फरवरी से बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रधानचार्यो, सेक्टर मजिस्ट्रेटों की कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम अनुज कुमार झा ने कहा कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन


केंद्रों के निर्धारण के समय आए आवेदन पत्रों में लगभग सभी के आवेदनों में सीसीटीवी कैमरा लगे होने की बात बताई गई थी, लेकिन कहीं भी नहीं है। कहा कि परीक्षा के दौरान हर बच्चे के साथ समानता का व्यवहार अपनाएं। बोर्ड के नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर ऐसा न हो कि कुछ बच्चों को फर्नीचर व कुछ को जमीन पर बैठाकर परीक्षा दिलाई जाए। ऐसी स्थित में यदि कोई बच्चा कोर्ट चला गया तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं। आम जन मानस अपने अधिकारों से भली भांति परिचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण ऐसा कोई कार्य न करे जिससे परीक्षा में व्यवधान आए। प्रधानाचार्यो को निर्देश दिया कि गेट पर सघन तलाशी अभियान चलाया जाए।

मोबाइल, बैग सहित अन्य सामान को बाहर गेट पर रखने की व्यवस्था करें।  उत्तर पुस्तिकाओं, प्रश्नपत्रों की रेगुलर क्रास चेकिंग कराई जाएगी। डीआईओएस को निर्देश दिए कि सेक्टर मजिस्ट्रेटों की अलग से बैठक करें। एडीएम रमेश चंद्र यादव ने कहा कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सभी संकल्प लें। तभी नकल रुकेगी।

बीएसए रामकरन यादव ने कहा कि शिक्षक निर्भीक होकर परीक्षा कराएं। निरीक्षण के दौरान नकलचियों के पकड़े जाने पर कक्ष निरीक्षक कमजोरी प्रदर्शित करने का रवैया खराब है। कहा कि जब आत्मबल मजबूत होगा तभी नकल रुकेगी। कहा कि प्रशिक्षु भर्ती में कन्नौज का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है।

महज बीस फीसदी लोग सहायक अध्यापक बन सके। इसके लिए कहीं न कहीं हम जिम्मेदार हैं। प्रधानाचार्यो ने बैठक के दौरान कहा कि परीक्षा के समय पुलिस का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलता है। अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य ने कहा कि फोर्स पर्याप्त मात्रा में लगाया जाएगा।

थाना प्रभारी भी मौजूद  रहेंगे। इस मौके पर भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार, समाज कल्याण शैलेंद्र गौतम, बीडीओ सदर साधना दीक्षित, तिर्वा रामउदरेज यादव, कन्हैयालाल प्रधानाचार्य राधेश्याम द्विवेदी, राजबहादुर यादव, महेंद्र सिंह यादव सहित करीब 113 प्रधानाचार्य उपस्थित हुए।

डीआईओएस चंद्रजीत यादव ने परीक्षा तैयारी बैठक में अजीबों-गरीब बयान दिया कि परीक्षा में नकल तभी रुकेगी, जब पहले दिन से टेलर कायम करोगे। इसके लिए सघन तलाशी अभियान के दौरान चार से छह बच्चों को पीट दीजिए। पीटने के दौरान शोर अधिक मचाएं। इससे बच्चे भयभीत होंगे और नकल नहीं होगी।

 
परीक्षा को शांतिपूर्ण माहौल में कराए जाने के लिए प्रशासन ने 130 परीक्षा केंद्रों को तेइस सेक्टरों में विभाजित किया है।
बोर्ड परीक्षा में इस बार जिले में कोई भी केंद्र अति संवेदनशील श्रेणी में नहीं डाला गया। महज बारह सेंटरों को संवेदनशील श्रेणी में रखा है।

इसमें कैलाशवती स्मारक इंटर कालेज सिमरिया, गीता इंटर कालेज गुरसहायगंज, गोदावली बहु.इंटर कालेज सौरिख, क्रांतिकारी शिक्षा सदन इंटर कालेज त्रिलोकपुर, माया देवी इंटर कालेज टपकापुर, भारत सिंह रमा देवी उ.मा.विद्यालय बिनौरा रामपुर, बाबू सिंह गंगारानी इंटर कालेज रामपुर वैजू, आदर्श जनता इंटर कालेज ग्यासपुर आदि को सूची में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed