फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   No cash is not open bank locks

कैश न होने पर नहीं खुले बैंक के ताले

Tue, 13 Dec 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 13 Dec 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
No cash is not open bank locks
बंद बैंक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कस्बा स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के मंगलवार को भी ताले नहीं खुले। पूरे दिन इंतजार के बाद ग्राहक मायूस होकर लौट गए। इस दौरान बैंक के बाहर ग्राहकों और बैंक कर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन

तीन दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को ग्राहकों की भीड़ आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के बाहर सुबह सात बजे से ही जुटनी शुरू हो गई थी।

करीब 10 बजे कार्यवाहक प्रबंधक रामपाल पुष्कर व अन्य स्टाफ जैसे ही बैंक खोलने पहुंचे, बैंक के बाहर भारी भीड़ को देखकर वह लोग ताले खोलने का साहस नहीं जुटा सके। काफी देर इंतजार के बाद भी जब बैंक नहीं खुली तब ग्राहकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच लोगों की नजर बैंक से कुछ दूर एक दुकान पर बैठे बैंक कर्मियों पर पड़ी तो उन लोगों ने उन्हें घेर लिया और जमकर खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना मिलते ही सौरिख थाने के उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार गौतम मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह लोगों को समझा कर शांत कराया। इस संबंध में कार्यवाहक प्रबंधक ने बताया कि कैश न होने की वजह से लोगों में फैले आक्रोश को देखकर उन लोगों ने ताले नहीं खोले। उन्होंने पूरी स्थिति से विभागीय अधिकारियों को अवगत करा दिया है। कैश आते ही व्यवस्था सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रूर के सुघरलाल, ग्यासपुर के रामप्रकाश, उदयराज सिंह, राधेश्याम ने बताया कि अवकाश होने पर तीन दिन बैंक बंद रही, चौथे दिन मंगलवार को लोगों को भरोसा था कि बैंक खुलते ही उन्हें भुगतान हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उन लोगों का कहना था कि भुगतान न मिल पाने से उनका कृषि कार्य बाधित हो रहा है। इससे फसल को भी नुकसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed