फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Nirjla longevity of fasting husband sought

निर्जला व्रत रख मांगी पति की लंबी उम्र

Sat, 31 Oct 2015 12:29 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 31 Oct 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Nirjla longevity of fasting husband sought

महिलाओं का सबसे पवित्र त्योहार माने जाने वाले

विज्ञापन
करवाचौथ पर जिले भर की सुहागिनों ने शुक्रवार को पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर पति के दीर्घायु होने की कामना की। रात को चांद दीदार होने के बाद अपने पति की आरती उतारकर व्रत खोला।

उधर, त्योहार को लेकर जिले भर के सभी बाजारों व ब्यूटी पार्लरों में सोलह श्रंगारों से सजने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। करवाचौथ व्रत को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह दिखा। शहर के मुख्य बाजार चूड़ी गली, सर्राफा मार्केट, मिठाई गली सहित मिट्टी के करवों, कैलेंडर, चूरा सहित अन्य दुकानों पर खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी।

इसके अलावा पार्लरों में संजने-संवरने के लिए महिलाओं की खासी तादात दिखी। पार्लर संचालकों को महिलाओं की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त कर्मचारी लगाने पड़े। उधर, तिर्वा कस्बे के बाजार में शुक्रवार को पूरे दिन काफी भीड़भाड़ रही। पर्व को लेकर चूड़ा, गट्टा, पेठा, कलेंडर की जमकर खरीदारी हुई।

भीड़ से कई बार किराना मार्केट, सर्राफा मार्केट, कस्बे के गांधी चौक चौराहा, ठठिया रोड चौराहे पर जाम की भी नौबत आई। महिलाओं ने भी श्रंगार की दुकानों से दिल खोलकर खरीदारी की। रात्रि को चांद का दीदार करने के लिए महिलाएं सोलह श्रंगार कर छतों पर पहुंची। चांद के निकलते ही उन्होंने चांद की पूजा की।

चलनी की ओट से भी चांद के दीदार किए। बाद में भगवान गणेश, मां गौरा, वरुण देवता की पूजा अर्चना करके पति के दीर्घायु होने की कामना की। इसके बाद महिलाओं ने पति की आरती उतारकर व्रत तोड़ा। वहीं पुरुषों ने भी करवाचौथ पर अपनी पत्नी को नेग व उपहार भेंट किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed