फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Nigoh particular spread diarrhea, including two innocent deaths

निगोह खास में फैला डायरिया, मासूम समेत दो की मौत

Sun, 29 May 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Sun, 29 May 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Nigoh particular spread diarrhea, including two innocent deaths
रिपोर्ट - फोटो : getty images
क्षेत्र के ग्राम निगोह खास में डायरिया ने  पैर पसार लिए हैं। इसकी चपेट में आने से महिला समेत एक  बच्चे की मौत हो गई है। गांव में डेढ़ दर्जन से भी ज्यादा लोग अभी भी डायरिया की चपेट में हैं। कई बीमारों को उपचार के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है, जबकि कई लोगों को सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। एक साथ इतने लोगों के बीमार पड़ने से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। निगोह खास में ग्राम पंचायत की ओर से बनवाई गई पानी की टंकी से पेयजल आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि लगभग दस दिनों से दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। इसकी सूचना  संबंधित अधिकारियों को दी गई थी। शनिवार को जलनिगम की टीम ने गांव आकर पानी का नमूना भी लिया। साथ ही पानी की टंकी की सफाई कराने के भी निर्देश दिए। दूषित पेयजल आपूर्ति से गांव में डायरिया का प्रकोप है।  गुरुवार को इस बीमारी की चपेट में आकर प्रमोद सक्सेना की दो वर्षीय बेटी रागिनी की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


उसे गांव में ही प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले जाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। अगले दिन शुक्रवार की शाम आरती (30) पत्नी मुकेश कुमार जाटव की भी मौत हो गई। अभी भी गांव के विपिन (22), रंजना (15), नेहा (11), निक्की (9), कामिनी (5), शिवांग (1), सुशीला (35), शांतिदेवी (65), सुरजीत (19), मुन्नी (55), शशि (20), परवीना (26), राघव (4), जितेंद्र (26), राधा देवी, पूजा समेत कई लोग डायरिया से पीड़ित हैं। इनमें से तीन बीमार सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती हैं। कुछ प्राइवेट चिकित्सकों के यहां अपना उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed