फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   New software becomes a headache, work in post offices comes to a standstill

Kannauj News: नया साफ्टवेयर बना सिरदर्द डाकघरों में कामकाज ठप

Thu, 07 Aug 2025 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
New software becomes a headache, work in post offices comes to a standstill
छिबरामऊ। डाक सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए एक से चार अगस्त तक आईटी 2.0 लागू किया गया था। यह नया सॉफ्टवेयर अब डाककर्मियों के लिए सिरदर्द बन गया है। दो दिनों से सभी विभागीय कार्य ठप होने से उपभोक्ता गुरुवार को भी भटकते रहे।
विज्ञापन

लागू हुआ एडवांस सॉफ्टवेयर पहले ही दिन धोखा दे गया। इस तकनीकी चूक का असर सीधे आम जनता पर पड़ा। वहीं इससे लाखों रुपये के राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। रक्षाबंधन पर्व पर बड़ी संख्या में महिलाएं भाइयों को राखी भेजने के लिए डाकघर पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। इस संबंध में उप डाकपाल हंसराज प्रजापति ने बताया कि डाकघर में कई साल पुराने कंप्यूटर लगे हुए हैं। नए सॉफ्टवेयर के लिए नई तकनीकी के कंप्यूटर चाहिए। इसके लिए विभाग को उच्चाधिकारियों पत्र लिखा गया है। शीघ्र ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरियर संचालक काट रहे चांदी : डाक विभाग में काम पूरी तरह से ठप होने के कारण रक्षाबंधन पर्व पर भाइयों को राखियां भेजने के लिए बहनों की भीड़ कोरियर केंद्र पर लग रही है। बहनों की भीड़ देख संचालक मनमाने दाम वसूल रहे हैं। वहीं विभिन्न नौकरियों के लिए आवेदन भेजने के लिए भी युवक इधर-उधर भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed